केतु गोचर 2023 (Ketu Gochar 2023)

केतु एक छाया ग्रह है लेकिन इसे काफी शक्तिशाली ग्रह भी माना जाता है। जब यह अलग-अलग भावों से गोचर करता है तो इसका प्रभाव उस भाव पर भी पड़ता है। यह एक अशुभ ग्रह है जिसके कई भावों में नेगेटिव प्रभाव देखने को मिलते हैं। पहले, दूसरे, चौथे, पांचवें, सातवें, आठवें, नौंवें और दसवें भाव में केतु अशुभ प्रभाव देता है। वहीं तीसरे, छठे और ग्‍यारहवें भाव में होने पर केतु शुभ प्रभाव देता है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि केतु ग्रह की खगोलीय दृष्टि का कोई अस्तित्व नहीं है। वैदिक ज्योतिष में ही इस ग्रह की उपस्थिति बताई गई है। यह छाया ग्रह के रूप में भी होता है जो स्थिति और अपने साथ बैठे ग्रह के अनुसार फल देता है। कुंडली में केतु किस भाव और किस रूप में बैठा है, यह उसके परिणाम को काफी प्रभावित करता है। कुछ भाव ऐसे होते हैं जिनमें केतु की उपस्थिति शुभ फल देती है तो कुछ में नकारात्मक फल देती है। इसलिए ज्योतिष में इसका महत्व और भी बढ़ जाता है।

केतु को वैदिक ज्योतिष में एक अशुभ ग्रह माना गया है, लेकिन ऐसा नहीं है कि केतु जातक को हमेशा खराब फल ही देता है। अनुकूल स्थिति में होने पर जातक को केतु ग्रह से शुभ फल मिलते हैं। केतु को अध्यात्म, वैराग्य और मोक्ष विज्ञान माना गया है। ज्योतिष शास्त्र में केतु की कोई राशि नहीं है लेकिन धनु केतु की उच्च राशि है जबकि मिथुन राशि में नीच भाव में है।

केतु जातक में अग्नि तत्व का प्रतिनिधित्व करता है। केतु के कारण जातक का स्वभाव कठोर होता है। जातक तुरंत क्रोधित हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र में केतु के रहने की कोई निश्चित राशि नहीं है। इसलिए केतु जिस राशि में बैठता है जातक को उसी के अनुसार फल देता है। इसलिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जातक की कुंडली में केतु का प्रथम भाव या लग्न में विराजमान होना और उसका फल उस भाव की राशि को प्रभावित करता है। हालांकि, कुछ ज्योतिषियों का मानना है कि लग्न में केतु जातक को स्वभाव से साधु बनाता है और आध्यात्मिकता की ओर ले जाता है। व्यक्ति सांसारिक सुखों से दूर हो जाता है।

केतु और राहु में काफी कुछ एक जैसा होता है। राहु जिस भाव में होता है, वहां जातक के मन में भौतिक सुख पाने की लालसा पैदा करता है जो उसे भाव से जुड़ा हो। वहीं केतु व्यक्ति के मन से सांसारिक सुख की कामना पैदा करता है और गूढ़ विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ता है। राहू और केतु एक भाव में 18 महीने बिताते हैं। इसलिए इन ग्रहों का गोचर महत्‍वपूर्ण होता है। यहां हम आपको बता रहे हैं कि केतु के साल 2023 में गोचर करने पर अलग-अलग राशियों पर क्‍या प्रभाव पड़ता है। इससे आप जान सकते हैं कि केतु के किस राशि में गोचर करने पर आपके जीवन पर इसका क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

केतु गोचर 2023

वर्ष 2023 में केतु 30 अक्‍टूबर को सोमवार के दिन दोपहर 1 बजकर 33 मिनट पर कन्‍या राशि में गोचर करेंगे। श्‍ह 29 नवंबर को बुधवार के दिन रात 12 बजकर 46 मिनट पर कन्‍या राशि में स्‍पष्‍ट दिखाई देगा।

आइए अब जानते हैं कि केतु गोचर 2023 का रा‍शिचक्र की 12 राशियों पर क्‍या प्रभाव पड़ेगा।

केतु गोचर 2023 - मेष रा‍शि

इस गोचर की वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। इसके साथ ही आपकी सेहत में भी गिरावट आनी शुरू हो सकती है। इस समय आपके खर्चों में वृद्धि होगी और बचत कम हो जाएगी। इस गोचर काल में आप अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत के पैसे को हाथ लगाने से बचें। लोन आदि लेने से भी बचें। इसकी वजह से आपको आर्थिक परेशानी हो सकती है। यह गोचर सीधा आपके दिमाग को प्रभावित करेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में असंतुलन आ सकता है। दोनों के बीच गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। उलझनों से बचने के लिए आप दोनों एकसाथ बैठकर बातचीत करें। समाज में आपके सम्‍मान में थोड़ी कमी आ सकती है। इस समय ऐसा कोई भी काम ना करें जिससे आपके सम्‍मान को हानि हो।

उपाय : लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें। सफेद और पीले रंग के वस्‍त्र धारण करें। नियमित रूप से बंदरों को गुड़ खिलाएं।


आज का मेष राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - वृषभ रा‍शि

इस गोचर का आपकी आर्थिक स्थिति पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ सकता है। आपको आर्थिक क्षति या नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। इस समय आपके खर्चों में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है। बेहतर होगा कि आप इस समय थोड़ा सावधान रहें वरना आपके घर में चोरी हो सकती है। अपनी चीजों और घर को सुरक्षित रखें। केतु की स्थिति के कारण आपको मानसिक तनाव भी हो सकता है। आंखों से संबंधित किसी भी समस्‍या को नजरअंदाज ना करें वरना भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। दिक्‍कत होने पर तुरंत डॉक्‍टर को बताएं। इस समय उन लोगों से बात करने से बचें जिनके साथ आपके मतभेद रहते हैं। किसी मुद्दे पर बहस होने की संभावना है इसलिए दूसरों से बात करते समय सावधान रहें। सोच-समझकर बोलें। इसके अलावा पार्टनर के साथ भी अनबन हो सकती है।

उपाय : गली के कुत्तों को खाना खिलाएं और उन्हें आश्रय दें। माना जाता है कि कुत्तों में केतु का वास होता है।


आज का वृषभ राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - मिथुन रा‍शि

जो छात्र अपने करियर की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अब वांछित परिणाम मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के करियर में सफलता के योग बन रहे हैं। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने और अपने सपनों की नौकरी पाने के लिए भी यह एक उत्कृष्ट अवधि है। इस अवधि में जातक को अपनी मेहनत का फल प्राप्त होगा। साथ ही जातकों को समाज में बहुत प्रसिद्धि और सम्मान मिल सकता है। यदि आप समुदाय/समाज के लिए काम कर रहे हैं तो इससे आपको भी लाभ होगा। कई जगहों की यात्रा करने के योग बन रहे हैं। दूसरों के साथ आपके संबंध सामान्य रहेंगे। घर में छोटे-मोटे विवाद सकते हैं, लेकिन यह आपके रिश्ते को बेहतर मोड़ देंगे। जिन लोगों ने अपने प्रेम संबंधों की शुरुआत की है उन्हें अपने प्यार के प्रति शांति से पेश आना चाहिए और जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लेना चाहिए। केतु के प्रभाव के कारण आपका स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है, इसलिए अपने स्वास्थ्य के मामलों में लापरवाही न करें।

उपाय : घर से निकलने से पहले माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं।


आज का मिथुन राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - कर्क रा‍शि

आपको इस गोचर की वजह से अलग-अलग स्‍तर पर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय बेहतर होगा कि आप अपनी सेहत पर ध्‍यान दें क्‍योंकि इस गोचर काल में आपको स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं हो सकती हैं। गाड़ी चलाते समय बहुत सावधानी बरतनी होगी। अपनी मां की सेहत का ख्‍याल रखें। मौसम बदलने पर सेहत को लापरवाही करना सही नहीं होगा। मां को कमजोरी महसूस हो सकती है। आर्थिक स्‍तर पर उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। ये चीजें आपको मानसिक तनाव दे सकती हैं। अपने खर्चों को कंट्रोल करने की कोशिश करें और किसी को भी पैसा उधार ना दें। ऑफिस में हर किसी के साथ अच्‍छे से पेश आएं। आपको ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ सकती है। हालांकि, इससे आपको कोई प्रॉफिट नहीं मिल पाएगा। प्रॉपर्टी से संबंधित विवाद को टालना ही बेहतर होगा।

उपाय : केतु को मजबूत करने के लिए आपको भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। आप श्री गणपति अथर्वशीर्ष स्तोत्र का पाठ भी कर सकते हैं। आप भगवान विष्णु के मत्स्य अवतार मत्स्य की भी पूजा कर सकते हैं।


आज का कर्क राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - सिंह रा‍शि

इस गोचर की वजह से जातक के खर्चे अधिक होंगे। इस अवधि के दौरान जातक को अपने बच्चों के कारण कई परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। यदि आपके बच्चे किशोर हैं, तो हो सकता है कि वो आपकी बात को अनसुना कर दें। अगर आपके बच्चे छोटे हैं तो वो आपसे दूर रह सकते हैं। हालांकि, वे आपसे एक भी शब्द कहे बिना भी अपने जीवन के संबंध में कई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। आप अपने बच्चे के ऐसे व्यवहार से बहुत आहत महसूस करेंगे जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। इसके अलावा इस समय आपको निवेश करने से बचना चाहिए। आपके लिए निवेश या संपत्ति खरीदने का यह सही समय नहीं है। प्रॉपर्टी खरीदने से फिलहाल बचें। आर्थिक मामलों में अतिरिक्त सतर्कता बरतने से मदद मिलेगी। अपनी सेहत का ख्याल रखें। कुल मिलाकर इस अवधि में आपको जीवन में कई उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा।

उपाय : गरीब और जरूरतमंद लोगों को दान करें। केतु से बेहतर फल पाने के लिए आप तिल, केला, काले रंग का कंबल आदि का दान कर सकते हैं।


आज का सिंह राशिफल विस्तार से पढ़ें >

केतु गोचर 2023 - कन्‍या रा‍शि

आपके कार्यक्षेत्र में सुधार आ सकता है। आप अपने प्रतिद्वंदियों पर विजय प्राप्‍त कर सकते हैं। करियर में प्रगति मिलने की संभावना है और आप अपने शत्रुओं को भी हरा पाएंगे। शत्रु आपकी पीठ पीछे षड्यंत्र रच सकते हैं। आपकी सारी योजनाएं खराब हो सकती हैं। इस पीरियड में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आना शुरू हो सकता है। अगर आप प्रोफेशनल हैं तो इस समय थोड़ा एक्‍सपेरिमेंट कर सकते हैं। पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों को उम्‍मीद के हिसाब से फल नहीं मिलेगा। किसी पर भी भरोसा ना करें। बिजनेस को लेकर खासतौर पर किसी पर भी विश्‍वास ना करें। इस समय अध्‍यात्‍म की ओर आपकी रुचि बढ़ सकती है। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। सेहत को लेकर लापरवाही करना ठीक नहीं है। हेल्‍थ को रेजुवनेट करने की जरूरत है। केतु पहले आपकी सेहत को प्रभावित करेगा। कोई बीमारी या पेट, मुंह और हड्डियों से संबंधित कोई दर्द या लक्षण दिख रहा है तो तुरंत डॉक्‍टर को दिखाएं। अगर पहले से ही कोई बीमारी है तो उसका ठीक से इलाज करवाएं। समय पर दवा लेना ना भूलें।

उपाय : केतु यंत्र की स्थापना करें और केतु मंत्र का जाप करें।


आज का कन्या राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - तुला रा‍शि

जातक को स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं। जातक व्यथित भी महसूस कर सकता है। इस गोचर काल के दौरान आपको कुछ मानसिक दबाव भी महसूस हो सकता है। रिश्तों के मामले में आपका जीवन एक भयानक दौर से गुजर सकता है। केवल जीवनसाथी के साथ ही नहीं बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी परिवार में मनमुटाव और गलतफहमियां हो सकती हैं। सुनिश्चित करें कि आपके शब्द या कार्य रिश्तों में बाधा डालने का कारण न बनें। बोलने से पहले सोच लें और अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें वरना आपके सम्‍मान में हानि हो सकती है या कार्यालय में आपकी छवि खराब हो सकती है। यदि किसी के साथ अनबन हो जाती है तो अपनी बात पहले ही स्पष्ट कर लें। इन दिनों आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है, क्योंकि आप अपना पैसा ज्‍यादातर फालतू की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। अगर आपको आर्थिक संकट से बचना चाहते हैं, तो खर्चों पर अंकुश लगाना आवश्यक है। इस अवधि में अपने व्यस्त कार्यक्रम से कुछ समय अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए निकालें और अपने परिवार के सदस्यों का भी ध्यान रखें। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर से सलाह लें।

उपाय : जातक को चांदी की चेन धारण करनी चाहिए। अपने गहनों में लाल रंग के मोती या रत्नों का प्रयोग करने से बचें।


आज का तुला राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - वृश्चिक रा‍शि

केतु का यह गोचर आपके लिए ज्‍यादा शुभ साबित नहीं होगा। इस दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की आवश्यकता है, क्योंकि मौसम में बदलाव के कारण मौसमी बुखार और शरीर में दर्द हो सकता है। बासी खाना खाने या खाना छोड़ने से आपकी सेहत बिगड़ सकती है। जंक और स्ट्रीट फूड आपके लिए उपयुक्त नहीं हैं, इससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। केतु की स्थिति आपकी मानसिक स्थिति को प्रभावित करेगी। शांति और मानसिक पीड़ा का एहसास हो सकता है, इसलिए हमेशा उन स्थितियों से दूर रहने की कोशिश करें जो आपके दिमाग पर हावी हो सकती हैं। दूसरों की सलाह या बात मानने से पहले अपने मन की भी सुन लें। यह गोचर समाज में आपके लिए मानहानि का कारण भी बन सकता है। आप अध्यात्म की ओर अधिक झुकाव महसूस करते हैं, जो आपको सकारात्मकता प्रदान करने में मदद करता है। आर्थिक हानि के भी योग बन रहे हैं, इसलिए इस समय सावधान रहें।

उपाय : काले कुत्ते की सेवा करें या काले कुत्ते को पालें। जितनी बार संभव हो भगवान शिव और भैरव के मंदिर जाएं।


आज का वृश्चिक राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - धनु रा‍शि

इस गोचर के दौरान आपको विदेश यात्रा या धार्मिक स्‍थल की यात्रा पर जाने का अवसर मिल सकता है। इस गोचर से आपको सकारात्‍मक परिणाम मिल सकते हैं। विदेश से नौकरी या पढ़ाई के लिए किसी अवसर का इंतजार कर रहे हैं तो अब आपकी यह इच्‍छा पूरी हो सकती है। इस दिशा में आपको कोई अच्‍छी खबर मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में हर काम को ईमानदारी से करें। करियर से जुड़ा कोई भी फैसला जल्‍दबाजी में लेने की गलती ना करें। आर्थिक स्‍तर ठीक रहेगा और आपको कोई ज्‍यादा परेशानी नहीं होगी। आप अपने खर्चों को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें। इस समय आपको शारीरिक या मानसिक पीड़ा हो सकती है। बच्‍चों और भाई-बहनों से बहस करने से बचें और उनके साथ शांतिपूर्ण व्‍यवहार बनाकर रखें। बच्‍चों के साथ कुछ समय बिताएं। इससे आप उनकी जरूरतों और समस्‍याओं को समझ पाएंगे।

उपाय : जरूरतमंदों को कंबल दान करें। इस गोचर के दौरान लाल रंग के कपड़े पहनने से बचें।


आज का धनु राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - मकर रा‍शि

यह अवधि आपकी वित्तीय संभावनाओं को प्रभावित कर सकती है। आपके जीवन में कई कठिनाईयों के आने की संभावना है जिससे आप परेशान हो सकते हैं। केतु गोचर आपकी परेशानियों को बढ़ाएगा, जिससे आपको कुछ मानसिक विकार हो सकते हैं। यदि आप अपने करियर में अटूट प्रयास नहीं करेंगे तो व्यावसायिक प्रगति में भी गिरावट आएगी। हालांकि, नौकरीपेशा जातकों को इस अवधि में कुछ वृद्धि का अनुभव हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए भी यह एक संतोषजनक अवधि है। आपको अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपने वरिष्ठों से प्रशंसा मिल सकती है। हालांकि, आपको अपने सामाजिक जीवन में सतर्क रहना चाहिए। इस समय आपको समस्याओं का सामना करने के लिए आत्मविश्वास की कमी का अनुभव हो सकता है। अपना विश्वास बनाए रखें, जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण वाले लोगों के साथ संबंध बनाए रखें और ऐसे लोगों की संगति से दूर रहें जो आपको हतोत्साहित करते हैं। जीवनसाथी से अनबन की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। हालांकि, मतभेदों से बचने के लिए अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है।

उपाय : जब भी घर से निकलें चांदी की कोई वस्तु अपने पास रखें।


आज का मकर राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - कुंभ रा‍शि

इस गोचर से आपको अपने व्‍यापार में लाभ मिल सकता है। किसी जमीन और प्रॉपर्टी की डील से भी आपको मुनाफा हो सकता है। कई लोग अपना खुद का बिजनेस शुरू कर सकते हैं। अगर आपके मन में लंबे समय से कोई आइडिया था, तो अब उसे पूरा करने का समय आ गया है। आपको इसमें सफलता जरूर मिलेगी। इस पूरे गोचर के दौरान आय को लेकर आप संतुष्‍ट महसूस करेंगे। अगर खर्चों को कंट्रोल कर लेंगे, तो कोई दिक्‍कत नहीं होगी। विवाह योग्‍य संतान के शादी के योग बन रहे हैं। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए शुभ साबित होगा। आप कुछ समय मेडिटेशन और योग में भी लगा सकते हैं। इससे आपको अच्‍छा महसूस होगा और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

उपाय : मंदिर दर्शन करने जाएं और भगवान गणेश की रोज पूजा करें।


आज का कुम्भ राशिफल विस्तार से पढ़ें

केतु गोचर 2023 - मीन रा‍शि

यह गोचर आपके वैवाहिक जीवन के लिए अशुभ साबित हो सकता है। इस दौरान जीवनसाथी के साथ आपका विवाद हो सकता है। जीवनसाथी से अनबन के कारण आपको ससुराल पक्ष का सहयोग नहीं मिल पाएगा। हालांकि, आध्यात्मिक उन्नति के लिए यह गोचर अच्छा साबित होगा। आप अपने धार्मिक झुकाव के कारण तनाव की स्थिति से कुशलतापूर्वक निपटने में सक्षम होंगे। मानहानि की भी संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। इस अवधि में आपको विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस गोचर के दौरान कर्ज लेने से बचें। साथ ही इस अवधि में किसी को पैसा उधार न दें, क्योंकि वे पैसे वापस नहीं करेंगे। करियर के लिए समय अच्‍छा रहेगा। इस समय आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।

उपाय : केतु के प्रतिकूल प्रभाव को कम करने के लिए गुरुवार का व्रत करें। केतु को प्रसन्न करने के लिए घर में ही गणेश जी की पूजा करें।


आज का मीन राशिफल विस्तार से पढ़ें

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years