लाल किताब राशिफल 2021- Lal Kitab Rashifal 2021

लाल किताब राशिफल 2021 से जानिए इस वर्ष क्या कहती है आपके ग्रह नक्षत्रों की चाल। इस नए साल में आपको सफलता मिलेगी या अभी करना होगा इंतज़ार, क्योंकि नया साल अपने साथ एक उमंग, उत्साह और कई नए बदलाव लेकर आता है। इसलिए ही नए साल से हर व्यक्ति की उम्मीदें जुड़ी होती है। लाल किताब का ज्योतिष शास्त्र में अहम स्थान है। यह ज्योतिषशास्त्र के स्वतंत्र मौलिक सिद्धांतों पर आधारित एक किताब है जिसकी अपनी कुछ अनोखी विशेषताएँ हैं। इसके माध्यम से लोगों के वर्तमान, भविष्य एवं भूतकाल की स्थिति को जाना जा सकता है

इस किताब में वर्णित प्रमुख उपायों का प्रयोग व्यक्ति अपनी कुंडली में मौजूद ग्रह दोषों को दूर करने के लिए कर सकता है। ये सारी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप भी पढ़ें वार्षिक राशिफल 2021 लाल किताब पर आधारित इस भविष्यफल के द्वारा आप जान सकते हैं कि नौकरी, व्यवसाय, धन, पारिवारिक जीवन, शिक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज़ से आपका आने वाला नया साल कैसा रहेगा? साथ ही आपको राशि के अनुसार लाल किताब के सरल उपाय भी प्राप्त होंगे। ऐसे में आप लाल किताब के उपायों को अपना कर अपने नए वर्ष को और भी शुभ कारक बना सकते हैं।


कब चमकेगी आपकी किस्मत? अपनी कुंडली आधारित अभी खरीदें: बृहत कुंडली रिपोर्ट


लाल किताब राशिफल 2021: मेष राशि (Aries)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार मेष राशि के जातकों के लिए यह वर्ष बेहद खास रहने वाला है| वर्ष की शुरुआत उपलब्धियों भरी रहेगी| इस समय आप कार्यक्षेत्र में जो भी कार्य करेंगे, उसमें आपको अपार सफलता की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और हर क्षेत्र में आप बेहतर प्रदर्शन कर पाने में सफल होंगे| नौकरी और बिजनेस में सफलता व उन्नति मिलेगी, लेकिन इस समय पारिवारिक जीवन में उथल-पुथल मची रह सकती है| नौकरी करने वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी और वे नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।

इस दौरान पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में संतुलन बनाए रखें और दोनों स्थानों पर क्रोध पर नियंत्रण रखने का प्रयास करें। ऐसा नहीं करने पर आपके रिश्तों में कड़वाहट आ सकती है। जून से जुलाई के मध्य अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें, किसी भी प्रकार से नजरअंदाज न करें। आपके शत्रु भी इस समय आपसे अधिक सक्रिय होंगे। ऐसे में किसी पर भी अत्यधिक विश्वास करने से बचें, अन्यथा आपको नुकसान पहुंच सकता है। मां को भी स्वास्थ्य हानि होने से आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। हालांकि वर्ष के अंतिम महीनों के बीच समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होने के भी योग बनेंगे।

लाल किताब राशिफल 2020: वृषभ राशि (Taurus)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार वृषभ राशि के जातकों को इस वर्ष मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे, वर्ष प्रारंभ से अप्रैल तक नौकरी या व्यवसाय में बदलाव नहीं करना चाहिए। व्यावसायिक दृष्टि से मन के उदास और परेशान रहने की आशंका है। व्यक्तिगत जीवन में कुछ भावनात्मक विषय आपको हैरान परेशान रख सकते है। अपनी वाणी पर पूरे वर्ष संयम रखें अन्यथा मुसीबत में पड़ सकते हो। इस समय अपने विरोधियों से सावधान रहें और आत्मविश्वास बनाये रखें। मई से शनै-शनै परिस्थितियों में सुधार आने से खोया हुआ आत्मविश्वास पुनः लौटेगा।

आपको अपने समाजिक मान-सम्मान के विषय में जागरूक रहना होगा अन्यथा विरोधी पक्ष आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। धन निवेश संबंधित निर्णय यदि सावधानीपूर्वक न लिए गये तो हानि होने की आशंका है। अप्रैल के पश्चात भाग्य का साथ मिलने से रुके कार्य पूर्णता की ओर अग्रसर होंगे। महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मुलाकात संभव है। व्यावसायिक यात्राएं सफल रहेंगी। प्रगति की रफ्तार को बनाये रखने के लिए सितम्बर से आपको अपने प्रयासों में तेज़ी लानी होगी।


विस्तृत स्वास्थ्य रिपोर्ट करेगी आपकी हर स्वास्थ्य संबंधित परेशानी का अंत


लाल किताब राशिफल 2021: मिथुन राशि (Gemini)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार मिथुन राशि के जातकों को इस वर्ष जीवन में कई महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिलेंगे। इस दौरान आप अपने पराक्रम से कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त करेंगे, लेकिन व्यापारीवर्ग को इस गोचरकाल के दौरान परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है| धन से जुड़ा कोई भी फैसला लेने से पहले सोच विचार अवश्य करें, और इस समय अपने भाई-बहनों से संबंध मजबूत करने की कोशिश करें| कुछ समस्याएं आपकी मानसिक शांति को इस दौरान भंग कर सकती हैं|

इस वर्ष आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के आपको अधिक से अधिक प्रयास करने होंगे। किसी को उधार देने से बचें नहीं तो दूसरे की आर्थिक स्थिति तो अच्छी हो जाएगी लेकिन आप मजधार में फंस जाएंगे। किसी भी कार्य को करने में कोई हड़बड़ी न दिखाएं। जल्दबाजी में लिया गया निर्णय आपके लिये परेशानी का कारण बन सकता है| रोमांटिक जीवन आपका सुखमय बने रहने के आसार हैं। अपनी सेहत के प्रति भी इस दौरान सचेत रहें।

लाल किताब राशिफल 2020: कर्क राशि (cancer)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार कर्क राशि के जातकों को इस वर्ष मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इस वर्ष आपके जीवन में कई चुनौतियाँ आने वाली हैं। किसी भी क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी| आर्थिक पक्ष भी सामान्य रहने की उम्मीद है| इस अवधि में अगर आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं तो इसमें सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी| इसके बावजूद भी आप अपनी दूरदर्शिता से स्थितियों का सही आकलन कर, कई परिस्थितियों को अपने हक में करने में सफल रहेंगे।

अगस्त से अक्टूबर के बीच नौकरी और बिजनेस दोनों में ही लाभदायक परिणाम प्राप्त होंगे| आर्थिक जीवन में धन लाभ होने के योग बनेंगे। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, मित्रों का सहयोग मिलेगा, साथ ही आप अपने जीवन में कई सुख-सुविधाओं की पूर्ति करते दिखाई देंगे। हालांकि इस दौरान आपको अपनी वाणी पर, सबसे अधिक नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है, अन्यथा आपकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।

लाल किताब राशिफल 2021: सिंह राशि (Leo)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार सिंह राशि के जातकों के लिए यह समय नौकरी और बिजनेस में सफलता देने वाला रह सकता है। इस समय आप में चुनौतियों का सामना करने का पर्याप्त आत्मबल होगा| प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध स्थापित होंगे। साहस एवं संकल्प शक्ति में वृद्धि होगी। आपकी ऊर्जा कार्यक्षेत्र में आपको अच्छे फल दिलाएगी। यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, तो बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें| यदि आप विदेश जाने के इच्छुक हैं, तो यह समय आपके लिए उत्तम साबित होगा|

सिहं राशि के जातकों को इस वर्ष अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखना चाहिए, इस दौरान कोई बड़ी बीमारी पकड़ सकती है। कोई पुराना रोग भी आपको परेशान कर सकता है, इसलिए स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों को हल्के में न लें। पेट और आँखों से सम्बंधित कोई समस्या विशेष रूप से परेशान कर सकती है। इस साल सरकार की तरफ से आपके लिए हानि का योग बन रहा है। आपको अपने गुस्से पर विशेष नियंत्रण रखना चाहिए,


किसी समस्या से हैं परेशान और चाहते हैं उसका समाधान: पूछें हमारे ज्योतिषियों से सवाल


लाल किताब राशिफल 2021: कन्या राशि (Virgin)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार कन्या राशि के जातकों को उनके कार्यक्षेत्र में शुभ समाचार मिल सकते हैं| अगर आप लंबे समय से किसी संस्था से जुड़े थे, तो इस गोचर के दौरान आपका प्रोमोशन हो सकता है, और आपकी आमदनी में भी वृद्धि हो सकती है| बिजनेस करने वाले भी इस दौरान अपने बिजनेस में विस्तार करने की योजना बना सकते हैं| अविवाहित जातकों को मार्च से अप्रैल के महीने में किसी अच्छे विवाह में बंधने के योग बनेंगे। वहीं यदि आप शादीशुदा हैं तो आपको अपने जीवन साथी के साथ एक सुखद दांपत्य जीवन व्यतीत करने का अवसर मिलेगा। आप इस समय अपने परिवार को विस्तार देने का फैसला भी ले सकते हैं।

इस समय आपको भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे आप अपने सभी अधूरे पड़े कार्यो को सफलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। समाज में भी आपको अत्यधिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं वह अप्रैल के पश्चात ही करें| और बिजनेस में किसी पर ज्यादा भरोसा ना करें, अन्यथा स्थिति गड़बड़ा सकती है| इस समय अपनी वाणी और विचारों पर संयम रखें और कार्य में धैर्य बनाये रखें, त्वचा से संबंधित कोई बीमारी हो सकती है| विशेष सावधानी बरतें|

लाल किताब राशिफल 2021: तुला राशि (Libra)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार तुला राशि के जातकों के लिए यह वर्ष लाभदायक रहेगा। लोग आपसे आकर्षित होंगे, और आपके प्रत्येक कार्य बनेंगे, इस दौरान आप अपनी बातों से सबको प्रभावित कर लेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को अच्छे फल मिलने की पूरी उम्मीद है| आपकी आय में वृद्धि होगी, आपकी पदोन्नति भी संभव है| धन-संपत्ति की प्राप्ति होगी। प्रॉपर्टी, शेयर मार्केट में निवेश लाभदायक होगा। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, तो समझ लीजिए इसमें सफल होने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी|

जुलाई के पश्चात दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। लग्जरी लाइफ पर खर्च करेंगे। भौतिक-सुख साधनों की प्राप्ति होगी| ऐसा कोई भी कार्य करने से बचें जिसकी वजह से आपके मान-सम्मान पर प्रभाव पड़े। यदि आप अविवाहित हैं तो शादी तय हो सकती है। विवाहितों को संतान प्राप्ति के योग हैं। इस समय आपके अंदर नई चीजों को सीखने की लालसा बढ़ेगी और इस ज्ञान को हासिल करके आप बुलंदियों को छू भी सकते हैं। विपरीत लिग के लोगों के द्बारा दी गई सलाह आपके लिए लाभकारी साबित होगी|वहीं छात्रों के लिए भी यह समय उनके ज्ञान वृद्धि के लिए उत्तम रहने वाला है। इस दौरान आप अपनी मेहनत को रफ्तार देते हुए अपनी शिक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त कर सकेंगे। इस समय आपको पेट से जुड़ी हुई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं|

लाल किताब राशिफल 2021: वृश्चिक राशि (Scorpio)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार वृश्चिक राशि के जातकों को इस वर्ष बड़े बदलाब जीवन में देखने को मिलेंगे| बिजनेस में उन्नति और वृद्धि होने के योग हैं| व्यक्तित्व विकास होने से स्वभाव में परिवर्तन होगा| कार्यों में सफ़लता प्राप्त होगी। बंधु-बांधवों से लाभ होगा| आपको अपने परिजनों का ध्यान रखना होगा और अगर कोई निर्णय लेना है तो पहले गंभीरता से विचार करें।

जून से जुलाई के मध्य आपका अहंकार और क्रोध बढ़ेगा परन्तु इस पर काबू पाना जरुरी होगा। आपको अपने आस-पास के माहौल को लेकर सजग रहना चाहिए, संभवत: कोई आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकता है| पत्नी का व्यवहार सहयोगपूर्ण रहेगा, परिवार के साथ सैर पर जाने के लिए उत्साहित रहेंगे| परिजनों के प्रति स्नेह का भाव रखें और उनका ख्याल रखें।आपको इस दौरान अनावश्यक यात्रा से बचना चाहिए और यात्रा के दौरान बहुत सावधान रहने की आवश्यता है।

लाल किताब राशिफल 2021: धनु राशि (Sagittarius)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार धनु राशि के जातकों के करियर के लिए यह वर्ष शुभ संकेत दे रहा है| नौकरी में तरक्की होने की प्रबल संभावना दिखाई दे रही है| इस दौरान आप अपनी बुद्धिमता द्वारा बेहद सरल भाव से प्रगति पथ पर अग्रसर होते चले जायेंगे। आर्थिक लाभ के स्थायी स्रोत बनने के योग है। व्यावसायिक दृष्टिकोण से कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने से भविष्य की दिशा निर्धारित हो जायेगी। अगर साझेदारी में किसी के साथ व्यापार कर रहे हैं तो उसके लिए भी यह समय शुभकारक हो सकता है| बिजनेस पार्टनर से संबंधों को न बिगड़ने दें| अगर आप इस समय साझेदारी में व्यापार करने की शुरुआत करने वाले हैं तो इसके लिए समय अनुकूल नहीं है| कोई भी फैसाला जल्दबाजी में ना लें| विद्यार्थी इस वर्ष खूब मेहनत करके अच्छे परिणाम की आशा कर सकते है।

इस साल आपके परिवार का माहौल थोड़ा अशांत रह सकता है| रिश्तों में तनाव के कारण परेशानी बढ़ेगी, परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर मतभेद की स्थिति भी बन सकती है| आपकी माता जी की सेहत खराब रहने की उम्मीद है| हालांकि इस दौरान जीवन साथी आपकी भावनाओं को समझने की कोशिश करेगा|


लाल किताब रिपोर्ट में पाएँ अपनी हर परेशानी का विश्वसनीय हल


लाल किताब राशिफल 2021: मकर राशि )(Capricorn)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार मकर राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा| इस दौरान आप अपने जीवन में लक्ष्यों को निर्धारित करते हुए सफलता की ओर आगे बढ़ने का प्रयास करेंगे, मार्च के बाद आप अपने स्वबाहुबल से अपनी नौकरी व व्यवसाय में प्रगति करेंगे, रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा| मांगलिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है, लंबे समय से रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी|

यदि कोर्ट कचहरी में मुकदमा चल रहा है तो निर्णय आपके पक्ष में आने की संभावना है। आर्थिक स्थिति में भी लाभ होगा, लेकिन लाभ से अधिक खर्चे बढ़ेंगे और मानसिक तनाब भी बना रहेगा| जिस वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है| आपको डायबिटीज, लीवर या अस्थमा जैसी बीमारियां परेशान कर सकती हैं| यदि आप पार्टनरशिप में बिज़नेस कर रहे हैं, तो बिजनेस पार्टनर से थोड़ा सावधान रहें|

लाल किताब राशिफल 2021: कुम्भ राशि (Aquarius)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार कुम्भ राशि के जातकों के लिए यह वर्ष अधिक संघर्षमय रहेगा| वर्ष के प्रारम्भ से ही आपको मानसिक परेशानियों से गुजरना पड़ सकता है, नौकरी में कार्य का दबाव अधिक रहेगा| पारिवारिक कारणों से भी व्यवसायिक स्थल पर परेशानियां आ सकती हैं| अगर आप बिज़नेस करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस गोचर में अच्छे अवसर मिल सकते हैं| इस समय आपके विदेश यात्रा के भी योग बन सकते हैं, और आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है|

इस दौरान आपके प्रत्येक कार्य में विलम्ब की स्थिति रहेगी| और आप अधिक आलस्य करेंगे|नौकरी में विवादास्पद स्थितियों से स्वयं को दूर रखें| इस वर्ष आपको आंखे, कंधे हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकते हैं और कुछ मानसिक तनाव भी बना रहेगा| क्रोध अधिक रह सकता है, जिसके कारण सहयोगी और साझेदारों के साथ अनबन अधिक रहने की सम्भावना है|

लाल किताब राशिफल 2021: मीन राशि (Pisces)

लाल किताब राशिफल 2021 के अनुसार मीन राशि के जातकों के लिए यह वर्ष कुछ लाभ तो कुछ संघर्ष की स्थितियां लेकर आएगा| यह समय आपके लिए विशेष संभल कर रहने का है, कामयाबी प्राप्त करने के लिए अत्यंत परिश्रम करना पड़ेगा| इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ेंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है| व्यवसाय में कार्यरत लोग भी लेन-देन व धन निवेश करने को लेकर थोड़ा अलर्ट रहें, इस समय अब्धि में आपको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है| कोई बड़ा व महत्वपूर्ण निर्णय इस समय के दौरान न लें|

इस दौरान कुछ बेवजह की यात्राएं होने से आपका धन खर्च होगा, आमदनी में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनेंगी, मकान व वाहन न खरीदें, माताजी के साथ संबंधों में मतभेद हो सकता है|किसी भी प्रकार का झगड़ा आपको परेशानी में डाल सकता है, विशेषकर स्वास्थ्य के मामले में सचेत रहें, क्योंकि इस दौरान आपका स्वास्थ्य अधिक बिगड़ सकता है|

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years