लाल किताब राशिफल 2023

लाल किताब राशिफल 2023 की सहायता से आपको आने वाले वर्ष में अपनी राशि के अनुसार अपने भविष्‍य और वर्ष के अहम पहलुओं के बारे में काफी कुछ जानने को मिल सकता है। लाल किताब राशिफल 2023 से आप जान सकते हैं कि वर्ष 2023 राशिचक्र की 12 राशियों के लिए क्‍या फल लेकर आ रहा है।

मेष राशि

इस साल मेष राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत करनी होगी और हर तरह से अपने करियर पर फोकस रखना होगा। व्‍यापारियों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। धार्मिक चीजों, पूजा-पाठ या शिक्षा से संबंधित कोई काम करते हैं तो आपको अच्‍छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

इस साल मेष राशि के जातकों को करियर में बड़ी सफलता मिल सकती है। आपको मेहनत करनी होगी और हर तरह से अपने करियर पर फोकस रखना होगा। व्‍यापारियों के लिए यह साल उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। धार्मिक चीजों, पूजा-पाठ या शिक्षा से संबंधित कोई काम करते हैं तो आपको अच्‍छी सफलता मिल सकती है। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं।

आपको लग सकता है कि आपका साथी आपसे कुछ छिपा रहा है। साल के मध्‍य में सभी परेशानियां दूर होंगी और आप दोनों के बीच प्‍यार बढ़ेगा। प्रेमी के साथ क्‍वालिटी टाइम बिताने का मौका मिल सकता है। इस साल आप अपने रिश्‍ते को मजबूत करने पर काम कर सकते हैं।

सेहत को लेकर आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। पेट, पाचन, तनाव और पेट दर्द की समस्‍या हो सकती है। मार्च और अप्रैल और अक्‍टूबर के बाद सेहत में सुधार आ सकता है। आर्थिक स्थिति के लिए यह वर्ष उत्तम साबित होगा। प्रॉफिट में लगातार इजाफा होगा। लॉटरी और सट्टे बाजार से दूर रहें।

उपाय :बृहस्‍पति या एकादशी के दिन व्रत रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशिफल 2023 के अंतर्गत आपको बता दें कि यह साल इस राशि के लिए उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। खर्चों में काफी बढ़ोत्तरी हो सकती है और आप इन्‍हें कंट्रोल में नहीं रख पाएंगे। भाग्‍य का पूरा साथ मिलेगा और आप अपनी मेहनत से कई कामों को पूरा कर पाएंगे। गुस्‍से को काबू में रखें वरना इसका असर आपकी सेहत और संबंधों पर पड़ सकता है।

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार आपको अपनी सेहत को लेकर लापरवाही बरतने से बचना होगा। सेहत खराब होने की वजह से आपका स्‍ट्रेस लेवल भी बढ़ सकता है। अगस्‍त के बाद सेहत में सुधार दिखने लगेगा।

आर्थिक स्‍तर पर आपको खर्चों को कंट्रोल में रखने की जरूरत है तभी आप पैसों की बचत और जरूरी खर्चों को संभाल पाएंगे। परिवार में किसी सदस्‍य की सेहत खराब हो सकती है।

उपाय :मांस, मछली, अंडे, शराब आदि के सेवन से बचें।

मिथुन राशि

वर्ष 2023 में लाल किताब राशिफल कहता है कि यह साल मिथुन राशि के जातकों के लिए कई तरह से शुभदायी रहने वाला है। लंबे समय से आपको लग रहा होगा कि आपको अपने भाग्‍य का साथ नहीं मिल पा रहा है, अब वो काम पूरा हो सकता है। करियर में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरीपेशा लोग ऑफिस में अपनी जगह बना सकते हैं और अपना टैलेंट दिखा सकते हैं। साल के मध्‍य में प्रमोशन भी मिल सकता है और ट्रांस्‍फर होने के योग भी हैं। व्‍यापारियों को साल की शुरुआत में सरकारी काम से कुछ लाभ हो सकता है।

ससुराल वालों का सहयोग मिलेगा। अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा करने में पार्टनर का साथ मिलने से खुश रहेंगे। वहीं प्रेम संबंधों में कड़वाहट आ सकती है। साल की शुरुआत में अपनी सेहत पर ध्‍यान दें। वर्ष के आखिरी महीनों में सेहत में सुधार दिख सकता है पेट में कीड़े या इंफेक्‍शन की शिकायत हो सकती है।

वृषभ राशि का साल 2023 में आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है लेकिन दूसरे महीने से ही लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आप अपने सपनों को पूरा कर पाएंगे। साल के मध्‍य में अपने लिए प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं।

उपाय : छोटी कन्‍याओं को भोजन करवाएं।

कर्क राशि

मानसिक स्‍तर पर आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। इनका मजबूती से सामना करेंगे, तो निश्चित ही सफलता मिलेगी। करियर में अचानक से कोई अच्‍छा मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अच्‍छी नौकरी का ऑफर मिल सकता है। इसमें सैलरी और पोजीशन दोनों बढ़ जाएंगे। व्‍यापारी अपने बिजनेस को बढ़ाने पर काम कर सकते हैं।

वैवाहिक जीवन से तनाव कम हो सकता है और आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। प्रेम संबंधों के लिए साल का शुरुआती समय ठीक नहीं है। आपकी कोई बात या काम साथी के दिल को दुखा सकता है। साल के मध्‍य से प्रेम संबंधों में सुधार दिखना शुरू होगा।

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार सेहत दुरुस्‍त रहेगी। हालांकि, लापरवाही बरतने पर दिक्‍कत हो सकती है। सुबह की सैर से फायदा हो सकता है। आर्थिक स्‍तर पर अचानक कोई लाभ हो सकता है। अप्रैल और अक्‍टूबर के बीच में अचानक धन लाभ होने के संकेत हैं।

उपाय : प्रत्येक बुधवार को श्री दुर्गा चालीसा का पाठ अवश्य करें।

सिंह राशि

मंगल आपके नवम और चौथे भाव में वक्री हो रहे हैं। ऑफिस में आप दूसरों पर हुक्‍म चला सकते हैं। अपना टारगेट पूरा करने में आपको चिड़चिड़ापन या दिशाहीन महसूस हो सकता है। पहले आपको कोई बड़ी जिम्‍मेदारी या पद दिया गया होगा लेकिन अब इसमें आपको कुछ दिक्‍कतें आ सकती हैं। एनर्जी में कमी, चिड़चिड़ापन और गुस्‍सा आ सकता है। आप कोई फिजिकल एक्टिविटी करें। आपको अपनी मां का सहयोग मिलेगा लेकिन सेहत को लेकर थोड़ा सावधान रहें। किसी भटकाव की वजह से छात्रों का पढ़ाई से फोकस हट सकता है।

उपाय : प्रतिदिन सूर्यदेव को अर्घ्य दें।

कन्‍या राशि

इस साल सिंह राशि के जातकों के जीवन में सफलता के दरवाजे खुल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आपके काम की सराहना होगी। व्‍यापारियों को लाभ मिलने के संकेत हैं। बिजनेस के काम से लोकप्रिय लोगों से मिलने का मौका मिल सकता है। आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ा सकते हैं या विदेश तक जा सकते हैं।

शादीशुदा जिंदगी में स्‍ट्रेस और अनबन की कम जगह रहेगी। आप दोनों ही अपने रिश्‍ते को बेहतर करने का प्रयास करेंगे। दोनों साथ मिलकर कोई बिजनेस भी शुरू कर सकते हैं। प्रेम संबंधों के लिए भी वर्ष 2023 बेहतरीन रहेगा। आप अपने दिल की बात कहने में सफल होंगे। प्रेम विवाह के भी योग बन रहे हैं।

सिंह राशि के लोगों को अपनी सेहत को लेकर थोड़ा चौकन्‍ना रहना होगा। लीवर से जुड़ी कोई समस्‍या हो सकती है। शरीर में फैट बढ़ सकता है। आप अपनी सेहत को इग्‍नोर ना करें। वहीं आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा और विदेश से काम मिल सकता है। पुराने निवेश भी प्रॉफिट मिल सकता है।

उपाय : बहन, बेटी और मौसी के साथ अच्छे संबंध रखें।

तुला राशि

लाल किताब राशिफल 2023 में बताया गया है कि इस साल तुला राशि के लोगों को अपने करियर में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। नौकरी जा सकती है या आपका ट्रांस्‍फर हो सकता है। हालांकि, आपको डरने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि जल्‍द ही नई नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद अच्‍छा समय शुरू हो जाएगा। व्‍यापारियों को दूसरों की सलाह पर काम करना चाहिए।

शादीशुदा लोगों की जिंदगी में परेशानियां आ सकती हैं। आप दोनों के बीच अनबन हो सकती है। इससे आप दोनों के रिश्‍ते में दूरियां भी आ सकती हैं। साल के आखिरी दो महीनों में रिश्‍ते में प्‍यार आ सकता है। कुछ जातकों के लिए प्रेम विवाह के योग बन रहे हैं।

अप्रैल तक सेहत खराब रह सकती है। पेट को लेकर आपको परेशानी हो सकती है। आंखों से पानी आ सकता है। मई के बाद सब ठीक होने लगेगा। आर्थिक स्थिति थोड़ी कमजोर रहेगी। साल के आखिरी 6 महीने प्रॉफिट दिला सकते हैं।

उपाय : मीठे पीले चावल बनाकर गुरुवार के दिन खाएं

वृश्चिक राशि

मसाल 2023 में वृश्चिक राशि के जातकों को अपने प्रयासों से काम में प्रगति मिल सकती है। आप जितना ज्‍यादा प्रयास करेंगे, उतना ही ज्‍यादा सफल हो पाएंगे। बिजनेस में रिस्‍क लेने से भी आपको फायदा हो सकता है। अगस्‍त के बाद से व्‍यापारियों का अच्‍छा समय शुरू हो जाएगा। जुलाई से अगस्‍त का समय नौकरी करने वाले लोगों के लिए उत्तम रहेगा।

वैवाहिक जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं लेकिन धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। आप दोनों के बीच आई गलतफहमियां दूर होंगी। आपको संतान के आने की खुशखबरी भी मिल सकती है। प्रेम संबंधों के लिए अच्‍छा समय है। आप खुलकर अपने दिल की बात कह पाएंगे।

सेहत को लेकर साल 2023 थोड़ा कमजोर रहेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। मेडिटेशन करने से आप बेहतर महसूस कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति के लिए समय सामान्‍य रहेगा। आय के साथ-साथ खर्चों में भी बढ़ोत्तरी होगी। प्रॉपर्टी या स्‍टॉक मार्केट में निवेश कर सकते हैं।

उपाय : गले में चांदी की चेन धारण करें और किसी से कुछ भी मुफ्त में न लें।

धनु राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के आधार पर धनु राशि के लोगों को इस वर्ष सफलता मिलेगी। इससे आपका आत्‍मविश्‍वास भी बढ़ेगा। नौकरी में सैलरी और नाम दोनों बढ़ सकते हैं। साल के मध्‍य में धनु राशि के लोगों को प्रमोशन भी मिल सकता है। व्‍यापारियों को पुरानी जान-पहचान वाले लोगों के साथ काम करने से मुनाफा होगा।

निजी संबंधों के लिए वर्ष 2023 अच्‍छा रहेगा। शादीशुदा लोग अपने पार्टनर की हर बात को समझ पाएंगे। परिवार और अपने रिश्‍ते के लिए आप दोनों मिलकर काफी कुछ करेंगे। प्रेम संबंधों के लिए ज्‍यादा अच्‍छा समय नहीं है। आप दोनों के बीच बहस हो सकती है।

सेहत को लेकर कुछ चीजों पर ध्‍यान देने की जरूरत है। पेट को लेकर कोई परेशानी हो सकती है। एसिडिटी से भी परेशान रहेंगे। धन के मामले में साल 2023 अच्‍छा साबित होगा। आप अपने पार्टनर पर खूब पैसा खर्च करेंगे। धन कमाने के लिए भी अच्‍छा साल है। भाई-बहनों की आर्थिक मदद कर सकते हैं।उपाय - पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और अपने परिवार, पिता, दादा और गुरु का सम्मान करें।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार इस वर्ष करियर में कोई बड़ी सफलता मिल सकती है। इस साल आपको अपनी कड़ी मेहनत का फल मिल सकता है। नौकरी में प्रमोशन मिलने की भी संभावना है। व्‍यापारियों के बिजनेस में ग्रोथ हो सकता है। विदेश से बिजनेस को बढ़ाने का ऑफर मिल सकता है।

शादीशुदा जिंदगी में प्‍यार बढ़ेगा और आपको रोमांस के कई अवसर मिल सकते हैं। घर को सजाने का काम कर सकते हैं। आप दोनों मिलकर घर में सुख-शांति बनाए रखने का प्रयास करेंगे। प्रेम संबंधों से खटास धीरे-धीरे जाएगी। किसी भी काम में बेचैनी ना दिखाएं। सेहत को लेकर शुरुआत में दिक्‍कत हो सकती है लेकिन फिर सब ठीक हो जाएगा। ख्‍ूाब पानी पिएं और एक्‍सरसाइज करें। इम्‍यूनिटी को बढ़ाने पर ध्‍यान दें।

आर्थिक स्‍तर पर आपको ज्‍यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। खर्चों में बढ़त हो सकती है लेकिन आप इन्‍हें आसानी से संभाल लेंगे। किसी लॉन्‍ग टर्म स्‍कीम में निवेश करने से फायदा होगा। साल के आखिरी महीनों में अपने सपनों का घर खरीद सकते हैं।

उपाय : रोज भगवान भैरवनाथ जी की पूजा करें और शनिवार के दिन तेल का दान करें।

कुंभ राशि

साल की शुरुआत में कुंभ राशि के लोगों के खर्चे काफी बढ़ सकते हैं। आपके विदेश जाने की भी संभावना है। आप अपनी पर्सनैलिटी को निखारने पर काम करेंगे। करियर को लेकर किए गए प्रयासों में सफलता मिलेगी। इस मामले में स्‍वार्थी ना बनें वरना दिक्‍कत हो सकती है। अपने सहकर्मियों के साथ प्‍यार से बात करें। व्‍यापारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं।

शादीशुदा जिंदगी में काम की वजह से दूरियां आ सकती हैं। हालांकि, इससे भी आप दोनों के बीच प्‍यार बढ़ेगा। प्रेम संबंध एक कदम आगे बढ़ सकते हैं। आप खुलकर अपने दिल की बात कह पाएंगे। आप दोनों के बीच तालमेल बेहतर होगा।

साल 2023 में कुंभ राशि के लोगों को अपनी सेहत का ख्‍याल रखना होगा। खानपान पर कंट्रोल रखें और ज्‍यादा काम करने से बचें वरना आपकी इम्‍यूनिटी कमजोर हो सकती है। आपको थकान और कमजोरी हो सकती है।

आर्थिक पक्ष कुंभ राशि वालों का मजबूत रहेगा। मेहनत करने पर आपको मुनाफा जरूर मिलेगा। साल की शुरुआत में खर्चे बढ़ेंगे लेकिन इसके बाद आय में वृद्धि होगा।

उपाय - बाथरूम में हरे रंग के पौधे लगाएं।

मीन राशि

लाल किताब राशिफल 2023 के अनुसार मीन राशि के लोग अपने काम में आगे बढ़ेंगे। आपके काम की सराहना होगी और आपकी सलाह को महत्‍व दिया जाएगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों के लिए तो और भी अच्‍छा समय है। व्‍यापारी कोई बड़ी डील कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग और साथ मिलेगा। रिश्‍ते में दूरियां आ गईं थीं तो अब वो मिट सकती हैं। प्रेम संबंधों में रोमांस बढ़ेगा।

खाने पर कंट्रोल ना रखने की वजह से सेहत खराब हो सकती है। परिवार की वजह से मानसिक तनाव हो सकता है। इससे आप बीमार भी पड़ सकते हैं। अपने पैसों को ठीक तरह से खर्च करना सीखें। आपको एक से ज्‍यादा स्रोतों से धन कमाने का मौका मिलेगा। आप निवेश में भी पैसा लगा सकते हैं।

उपाय - हर गुरुवार को माथे पर केसर का तिलक लगाएं।

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:42 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years