राशिफल - 2020

क्या कहती है आपके ग्रह नक्षत्रों की चाल? क्या अच्छे और क्या विपरीत परिवर्तन आएंगे आपके जीवन में यह जानने के लिए पढ़ें वार्षिक राशिफल 2020। वैदिक ज्योतिष के आधार पर इस राशिफल में भविष्यकथन किया गया है, जिसमें आपकी सभी संभावनाओं को बताया गया है, आपके मन में उठने वाले सवालों का सिलसिला, अधूरे काम भविष्य में पूरे हो पाएंगे या नहीं? आर्थिक स्थिति किस तरह की रहेगी? या धन संबंधी मामलों में आपको किन किन परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा, व्यापार में क्या उतार चढाव होगा, नववर्ष में मनचाही नौकरी मिलेगी या नहीं? दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा या नहीं? शादी में आ रही रुकावटें दूर होंगी या कैसा होगा जीवनसाथी? रिश्तों की कच्ची डोर पक्की हो पाएगी या नहीं? फाइनेंस के मामले में कैसा रहेगा नया साल, क्या खर्चे बढ़ेंगे या फिर भरेंगे धन के भण्डार? छात्रों के लिए नया साल शिक्षा को लेकर अच्छा साबित होगा या नहीं? इस तरह के अनेक सवाल मन मष्तिस्क में घर कर जाते हैं और जब तक हमे इन सवालों के जवाब नहीं मिल जाते तब तक हम बेचैन रहते हैं| इन सभी सवालों का जबाब राशिफल 2020 के द्वारा आप जान सकते हैं| वैदिक ज्योतिष पर आधारित इस वर्षफल 2020 से आपको आपकी सभी समस्याओं का ज्योतिषी उपाय प्राप्त होगा| जिनका अनुकरण करने से आपको अपनी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है|

वैदिक ज्योतिष में 27 नक्षत्रों को 12 राशियों में बांटा गया है, मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन यह 12 राशियां होती हैं| किसी भी व्यक्ति का जन्म इन्हीं 12 राशियों के अंतर्गत होता है| जिस राशि में व्यक्ति का जन्म होता है, उसी के अनुरूप व्यक्ति की प्रवृत्ति होती है| सभी राशियों के स्वामी अलग-अलग ग्रह होते हैं| जैसे मेष राशि का स्वामी मंगल, वृषभ राशि का स्वामी शुक्र तथा मिथुन राशि का स्वामी बुध होता है, परन्तु जब यह ग्रह अपने मित्र या शत्रु की राशि में प्रवेश करते हैं तो इनके प्रभाव में शुभ या अशुभ अंतर आ जाता है| ऐसी स्थिति में किसी वर्ष विशेष में आपकी राशि पर किन ग्रहों का प्रभाव पड़ रहा है| वह प्रभाव अनुकूल है, अथवा प्रतिकूल, यह जानना अत्यंत आवश्यक है| इस भविष्यफल 2020 की सहायता से हम सभी 12 राशियों के लोगों के जीवन में कौन-कौन से महत्वपूर्ण बदलाव होने वाले हैं| इसी जानकारी को आपके समक्ष प्रस्तुत करने वाले हैं| जिससे कि आप जान पाए कि आखिर वह कौन सी राशियां होंगी जिन्हें 2020 में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और कौन सी राशियां ऐसी हैं, जिन्हें अपने जीवन में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा |

राशिफल 2020 में आप जान सकते हैं कि आपके प्रेम संबंधों में किस तरह के बदलाव आएँगे आपका पारिवारिक जीवन और वैवाहिक जीवन किस तरह का रहेगा| ऐसे में आपको इस भविष्यकथन 2020 में अपनी इन सभी समस्याओं के ज्योतिषीय उपाय भी मिलेंगे जो बेहद आसान होंगे और उन्हें करने में आपको कोई परेशानी नहीं होगी और न ही अधिक धन व्यय होगा| नववर्ष में आप अपने नए लक्ष्य लक्षित करें| जीवन में किसी भी प्रकार का जोख़िम लेने से पहले एक बार ज्योतिषीय सलाह अवश्य लें क्योंकि बाद में पछताने से अच्छा है, कि आप जानकारी पाकर पहले से ही सतर्क हो जाएं और किसी भी चुनौती का डटकर सामना करें| तो चलिए पढ़ें राशिफल 2020 और जानें अपना भविष्यफल और अपनी समस्याओं को दूर करने के विशेष उपाय |

Read in English - Yearly Horoscope Predictions 2020

मेष राशिफल - Mesh Rashifal

मेष राशि के अनुसार 2020 आपके लिये मिश्रित प्रभाव देने वाला रहेगा| इस वर्ष आप अपने कार्य को लेकर कुछ ज्यादा व्यस्त रहेंगे| आय के स्त्रोत बढ़ेंगे| मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी| वाहन व मकान का सुख प्राप्त होगा| वर्ष की शुरुआत में परिस्थितियां उतार-चढ़ाव से भरी रहेंगी इसलिए स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा| वैवाहिक जीवन श्रेष्ठ रहेगा| प्रियतम के साथ मिलकर कोई काम भी कर सकते हैं| प्रेम विवाह की चाह रखने वाले लोगों को अधिक जोखिम उठाना पड़ेगा और काफी प्रयास करने पड़ेंगे| वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा,धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी तथा धार्मिक कार्यो में खर्च भी होगा|

जनवरी से सितंबर के मध्य किसी लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं, विदेश यात्रा के लिए मन और योजनाएं भी बनेगी| घर के किसी सदस्य का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है| रुके हुए या बिगड़े हुए कार्य को पूर्ण करने में मित्र की सहायता से लाभ मिलेगा| वाद-विवाद से बचें| अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें| आपके परिवार में कोई शुभ कार्य होने के संकेत हैं| शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी, वे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे| आर्थिक रूप से उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे, और विदेशी संपर्क से सभी को अच्छा लाभ प्राप्त होगा| इस वर्ष आपको अचानक धन लाभ हो सकता है, रिश्तेदारों और सहयोगियों की ओर से भी सहयोग मिलेगा| यह वर्ष व्यवसाय को नई ऊंचाइयां देने वाला है| इसलिए इस वर्ष का भरपूर स्वागत करें और हर अवसर से लाभ उठाने का प्रयास करें |

मेष राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मेष राशिफल

वृषभ राशिफल - Vrishabh Rashifal

वृषभ राशि के अनुसार 2020 आपके लिये मिश्रित प्रभाव देने वाला है| यह साल आपको नई उपलभ्धियाँ तथा सफलताएँ प्रदान करने वाला रहेगा| आर्थिक स्थिति कुछ चुनौतीपूर्ण रहेगी| और आपको काफी संभल कर चलना होगा अन्यथा आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है| हालांकि कैरियर के दृष्टिकोण से आपको पद प्राप्ति हो सकती है| संतान-पक्ष से ख़ुशियाँ मिल सकती हैं| जीवनसाथी से तालमेल बनाकर चलें तो अच्छा रहेगा| वर्ष के मध्य में आपका स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है, आपको काम और आराम के बीच संतुलन बनाने की आवश्यकता होगी क्योंकि आपको शारीरिक मांसपेशियों और नसों से संबंधित समस्याएं आ सकती है, परिवार के सभी सदस्यों के प्रति सकारात्मक सोच रखें| अप्रैल के महीने में खर्च बढ़ेगा सोच समझकर खर्च करने की आवश्यकता है| नौकरी में परिवर्तन हो सकता है| नौकरी या व्यावसायिक कार्यों के चलते आपको अपने घर से दूर जाना पड़ सकता है| विद्यार्थियों के लिए वर्ष अनुकूलतापूर्ण है| उन्हें किसी अच्छी यूनिवर्सिटी में दाखिला भी मिल सकता है|

वृषभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृषभ राशिफल

मिथुन राशिफल - Mithun Rashiphal

मिथुन राशि के अनुसार 2020 आपके लिये व्यापार में सफलता दिलाने वाला है| इस वर्ष आपकी आर्थिक एवं व्यावसायिक स्थिति पहले से मजबूत होगी, व्यवसाय में सफलता मिलेगी, यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाहते हैं तो परिवर्तन भी संभव है| प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा| और इस दौरान वैवाहिक जीवन में उत्तम फलों की अनुभूति होगी| अपने प्रियतम को बराबरी का दर्जा देंगे तो आपके वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी| जीवन साथी का स्वास्थ्य ख़राब हो सकता है| इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें और छोटी से छोटी समस्या को बिल्कुल भी नज़रअंदाज़ ना करें|

शारीरिक फिटनेस का इस वर्ष विशेष ध्यान रखें तथा तनाव से मुक्ति के लिये योग व अध्यात्म संबंधी क्रियाओं के लिये समय निकालें| इस वर्ष आपके विपक्षी, विरोधी और शत्रु आपकी चिंताओं को तो बढ़ा सकते हैं लेकिन आपको किसी तरह का नुक्सान नहीं पंहुचा सकते| कामकाज संबंधी यात्राएं भी हो सकती हैं| विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा| पढ़ाई में ध्यान लगेगा तथा परीक्षा में सफलता मिलेगी| वित्तीय निर्णय काफी सोच-विचार कर करने होंगे क्योंकि आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष सामान्य ही रहेगा|

मिथुन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मिथुन राशिफल

कर्क राशिफल - Kark Rashiphal

कर्क राशि के अनुसार 2020 आपके लिये करियर की दृष्टि से अच्छा रहेगा, जातक अपनी बुद्धि और पराक्रम से कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता प्राप्त करेगा| परन्तु आपको अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना पड़ेगा| क्योंकि यह वर्ष आपके स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छा नहीं है| प्रेम संबंधों के लिए यह वर्ष अनुकूल है| परन्तु वैवाहिक जीवन में उतार-चढाब की स्थिति रहेगी| इस वर्ष वैवाहिक जीवन में तालमेल बनाकर चलना होगा| कई दीर्घकालीन बदलाव आ सकते हैं| अपने जीवन साथी के अलावा किसी और में अपनी रूचि न रखें, नहीं तो आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं| थोड़ी चुनौतियों के साथ आपका दांपत्य जीवन आगे बढ़ेगा| माता का स्वास्थ्य प्रभावित रह सकता है| यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए कड़ी मेहनत के पश्चात सफलता प्रदान करने वाला है| आपको अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पूरी मेहनत से प्रयास करना होगा| आर्थिक स्थिति कुछ संघर्षपूर्ण रहेगी| दूसरी ओर खर्चों में भी वृद्धि होगी| और धन संबंधित निवेश सोच-समझकर करें, नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है|

कर्क राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कर्क राशिफल

सिंह राशिफल - Singh Rashiphal

सिंह राशि के अनुसार 2020 आपके लिये करियर कि दृष्टि से लाभकारी रहने वाला है| आपके मान-सम्मान, पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी| नौकरी करने वाले जातकों को अपने सीनियर्स के साथ अच्छी बनाकर रखने की आवश्यकता होगी| जहाँ तक संभव हो सके अपने किसी भी काम को पेंडिंग न छोड़ें| इस साल नए वाहन या घर का सुख और किसी बड़ी प्रोपर्टी की खरीददारी भी हो सकती है| आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा|

अविवाहितों के लिए इस वर्ष विवाह के योग बन रहे हैं| और प्रेम संबंधों के लिए भी यह समय उत्तम है| वैवाहिक जीवन में इस वर्ष तनाव की स्थिति बन रही है| बेहतर यही होगा कि समय रहते वैवाहिक जीवन में आने वाली किसी भी ग़लतफ़हमी को दूर कर लें, और एक दूसरे के साथ सामान्य व्यवहार करें| साल के अंत में वैवाहिक जीवन अच्छा रहेंगा| इस वर्ष संतान सुख या संतान पक्ष से आपको सुख मिल सकता है| विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सफलता प्रदान करने वाला है| इनको किसी बड़ी यूनिवर्सिटी व कोर्स में दाखिला मिल सकता है| विदेश में पढ़ने के इच्छुक जातकों को भी सफलता मिलेगी| व धन की स्थिति सामान्य रहेगी|

सिंह राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 सिंह राशिफल

कन्या राशिफल - Kanya Rashiphal

कन्या राशि के अनुसार 2020 आपके लिये कार्यक्षेत्र में अद्भुत सफलता दिलाने वाला रहेगा| मान-सम्मान में वृद्धि तथा व्यवसाय में उन्नति होगी| स्वास्थ्य की दृष्टि से इस वर्ष आप काफी भाग्यशाली सिद्ध होंगे और उत्तम स्वास्थ्य का आनंद लेंगे| परन्तु जो लोग रक्तचाप से संबंधित रोग से ग्रसित हैं| उन्हें इस वर्ष कुछ ज्यादा ही सावधानी बरतनी पड़ेगी| आपका खानपान आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकता है| इस वर्ष आप बहुत ख़ुशी महसूस करेंगे तो कभी निराश भी होंगे| परंतु आपके रिश्तों में दरार नहीं आएगी बल्कि आपको आपके पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा|

वर्ष के मध्य में खर्चे बढ़ेंगे| मकान और वाहन का सुख प्राप्त होगा| पराक्रम में वृद्धि के योग बन रहे हैं| छोटे भाई-बहनों को भी आप अपना प्यार दे पाएंगें| कुछ संघर्ष और अधिक प्रयास के बाद इस वर्ष आपको धन लाभ प्राप्त होगा| जो लोग लंबे समय से संतान की अपेक्षा कर रहे हैं|उनके संतान होने के योग भी बन रहे हैं| इस राशि के विद्यार्थियों को इस साल कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त हो सकती है| आपके लिए यह वर्ष काफी बेहतरीन सिद्ध होगा क्योंकि अपने अच्छे प्रयासों से आप सफलता अर्जित करेंगे|

कन्या राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कन्या राशिफल

तुला राशिफल - Tula Rashiphal

तुला राशि के अनुसार 2020 आपके लिये करियर की दृष्टि से सामान्य रहने वाला है| यदि आप सरकारी नौकरी के लिए प्रयत्न कर रहे हैं तो सफलता के योग बन रहे हैं| और इस वर्ष प्रतियोगी परीक्षाओं से लाभ भी मिलेगा| स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए अच्छा नहीं है| आपको अपच, सिर दर्द तथा जोड़ों में दर्द जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं| शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति कोई भी लापरवाही ना बरतें|

प्रेम प्रसंगों के हिसाब से भी यह वर्ष काफी संतोषजनक होगा| जिन प्रेमियों की राह में लगातार मुश्किलें आ रही थी| वह भी इस वर्ष हल होती दिखेंगी| प्रेमियों के जीवन में रोमांस और आकर्षण की वृद्धि होगी| वैवाहिक जीवन मंगलमय रहने के आसार हैं| दांपत्य जीवन इस वर्ष काफी रंग और उमंगों से भरा रहेगा| इस वर्ष मकान और वाहन सोच-समझ कर खरीदें नहीं तो बड़ा घाटा हो सकता है| संतान के पक्ष से भी यह वर्ष काफी संतोषजनक रहने वाला है| इस वर्ष लाभ के अच्छे योग हैं| परन्तु व्यय सही जगह करें नहीं तो पैसा फस सकता है|

तुला राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 तुला राशिफल

वृश्चिक राशिफल - Vrishchik Rashiphal

वृश्चिक राशि के अनुसार 2020 आपके लिये व्यापार की दृष्टि से काफी अच्छा है| जो लोग व्यापार करते हैं खासकर जो लोग धातु, कपड़ा,कॉस्मेटिक सामान, जमीन एवं कागज के कारोबार से जुड़े हैं उनके लिए यह वर्ष लाभकारी सिद्ध होगा| परन्तु जॉव के हिसाव से यह वर्ष कुच्छ परेशानी भरा रहेगा| स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष वृश्चिक राशि के जातकों के लिए उत्तम दिखाई दे रहा है, आप इस वर्ष खुद को ज्यादा चुस्त एवं तंदुरुस्त महसूस करेंगे| योग और व्ययाम करने से लाभ मिलेगा| अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें| वरना परेशानियों से गुजर ना हो सकता है|

जो लोग नए प्रेम प्रसंग में जुड़ना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष काफी संघर्ष भरा रहेगा| दांपत्य जीवन के लिए यह वर्ष काफी अच्छा रहेगा| आप अपने जीवन साथी के साथ जीवन में आगे बढ़ेंगे और भविष्य हेतु महत्वपूर्ण निर्णय भी लेंगे| आपके कुटुम्ब में किसी बात को लेकर झगड़े की स्थिति बन सकती है, इसलिए धैर्य का परिचय देना ही बेहतर होगा| इस वर्ष परिवार में कोई शुभ कार्य हो सकता है| शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष कई नए अवसर लेकर आएगा| यदि परिश्रम उच्च कोटि का रहा तो परिणाम भी उत्तम होंगे|

वृश्चिक राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 वृश्चिक राशिफल

धनु राशिफल - Dhanu Rashiphal

धनु राशि के अनुसार 2020 आपके लिये नौकरी की दृष्टि से सामान्य रहेगा| कुछ विशेष मौकों पर आप अपना धैर्य खो सकते हैं| जो आपकी परेशानी का कारण बन सकता है| सरकारी नौकरी से जुड़े लोगों के लिए यह वर्ष काफी अच्छा है| साल के मध्य में व्यावसायिक लोगों को लाभ होगा| इस वर्ष आपको अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है| अगर आप अपनी बीमारियों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो यह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है| जिन लोगों को पेट, लीवर, किडनी से सम्बंधित परेशानी है| उनको इस वर्ष विशेष सावधानी रखने की जरुरत है| अपने क्रोध एवं खानपान का विशेष ध्यान रखें|

इस वर्ष अविवाहित जातकों को प्रेम विवाह की सौगात मिल सकती है| हो सकता है इस वर्ष आपका कोई दोस्त आपके दिल को अच्छा लगने लगे| उसकी ओर से भी आपको सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है| जातकों का वैवाहिक जीवन मधुर रहेगा| परन्तु जीवनसाथी की सेहत को लेकर आप परेशान दिखाई दे सकते हैं| विद्यार्थी वर्ग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करेंगे| और उन्हें अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी| जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्त करने का प्रयास कर रहे हैं| उन्हें नौकरी पाने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे| इस वर्ष आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी| इसके साथ ही आपकी स्व-उपार्जित संपत्ति में भी वृद्धि होगी|

धनु राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 धनु राशिफल

वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए हमारे विशेषज्ञ ज्योतिषी से परामर्श लें

मकर राशिफल - Makar Rashiphal

मकर राशि के अनुसार 2020 आपके लिये करियर की दृष्टि से उतार-चढ़ाव से भरा हुआ होगा| आप काम-काज को लेकर ज्यादा व्यस्त रह सकते हैं| पूरे साल आर्थिक तंगी, चिंता का मुख्य कारण बनी रहेगी| परन्तु करियर में विदेशी स्रोतों से कुच्छअच्छा लाभ मिलेगा, और आपके कार्यों में आपको सराहना भी मिलेगी| वहीं आपके उग्र स्वभाव से आपके जीवनसाथी एवं परिवार के दूसरे लोगों के साथ आपकी अनबन होने की संभावना है| साल के शुरूआती दिनों से ही आपको स्वास्थ्य से संबंधी परेशानियां हो सकती हैं| जिस वजह से आप थकान और बैचनी का अनुभव करेंगे| साल के मध्य में स्वास्थ्य अच्छा रहेगा|

परिवारिक दृष्टिकोण से यह साल आपके लिए निराशाजनक रहेगा| परिवार वालों के साथ मतभेद होने से मानसिक तनाव की स्थिति बनी रह सकती है| इस वर्ष परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर चलें| इस दौरान समाज में आपके मान- सम्मान में वृद्धि और धर्मिक स्थान की यात्रा के योग भी बन रहे हैं| शिक्षा के क्षेत्र में इस वर्ष कड़ी मेहनत करने की जरूरत होगी, सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा| भविष्य में धन से सम्बंधित कोई समस्या न आए इसलिए अभी से धन का सही उपयोग करें|

मकर राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मकर राशिफल

कुम्भ राशिफल - Kumbh Rashiphal

कुम्भ राशि के अनुसार 2020 आपके लिये व्यवसाय में अच्छे रिजल्ट लेकर आ रहा है| साझेदारी में बिजनेस करने वाले अपने पार्टनर पर आंख मूंदकर भरोसा न करें, ऐसा करने से आपको बहुत बड़ा नुकसान हो सकता है| साल के मध्य में बिजनेस में लाभ होने के योग हैं| करियर में आगे बढ़ने के लिए आपको काफी हाथ-पैर मारने पड़ेंगे| नौकरी में उतार-चढ़ाव के चलते आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है| साल की शुरुआत से ही आपके खर्चें बढ़ेंगे, जीवनसाथी का इस साल आपको न सिर्फ पर्सनल बल्कि प्रोफेशनल लाइफ में भी साथ मिलेगा| परिवार में जमीनी मामले को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद खत्म होगा|

सितम्बर के पश्चात पारिवारिक अशांति हो सकती है| वैवाहिक जीवन में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है| साल की शुरुआत से ही आपका रिश्ता गलतफहमी का शिकार हो सकता है| इसलिए जरूरी है कि आप दोनों एक दूसरे पर विश्वास रखें| इस वर्ष स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है| और पेट से सम्बन्धी परेशानी हो सकती है| बाहर के खाने को नज़रअंदाज़ करें|

कुंभ राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 कुंभ राशिफल

मीन राशिफल - Meen Rashiphal

मीन राशि के अनुसार 2020 आपके लिये कार्यक्षेत्र की दृष्टि से काफी अच्छा रहने वाला है| मीन राशि वालों का करियर बुलंदियों पर रहेगा| साल की शुरुआत से ही आपको अपने काम में प्रगति देखने को मिलेगी| वहीं व्यवसाय करने वाले जातकों को कुछ परेशानियों का सामना करना भी पड़ सकता है| दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मेल जोल बढ़ेगा| धन के लिहाज से यह समय काफी उत्तम है| आपका रिश्ता गलतफहमी या अफवाहों का शिकार हो सकता है| जो लोग निसंतान हैं, उन्हें इस दौरान संतान की प्राप्ति भी हो सकती है|

स्वास्थ्य की दृष्टि से इस राशि वाले साल की शुरुआत में ही सर्तक हो जाएं क्योंकि इस साल आपके स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव आने की संभावना है| ऑफिस के तनाव से आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं| और जमीनी मामलों को लेकर परिवार में विवाद हो सकता है| यह समय विद्यार्थियों के लिए उपलब्धि प्राप्त करने वाला रहेगा| यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे हैं| तो आपको सफलता मिल सकती है| इस वर्ष आपकी यात्राएं कम होंगी तथा आर्थिक उन्नति होने के योग हैं|

मीन राशि का राशिफल डिटेल में पढ़नें के लिए क्लिक करें : 2020 मीन राशिफल

अपनी सभी समस्यांओ का समाधान प्राप्त करने के लिए एक्सपर्ट ज्योतिषी से बात करें

SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

consult-astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years