शैक्षिक राशिफल 2021 - Education Horoscope 2021 in Hindi

शिक्षा मानव विकास का मुख्य आधार है। इससे ही मनुष्य का सतत विकास संभव है इसलिए हर माता-पिता यह जानने के लिए उत्सुक रहते है कि आगामी वर्ष उनकी संतान की शिक्षा के लिए कैसा रहने वाला है। आज के इस दौर में अच्छी शिक्षा का होना कितना ज़रूरी है। हर मां-बाप भी अपने बच्चों को ज्यादा से ज्यादा शिक्षित बनाने का सपना रखते हैं क्योंकि अपनी शिक्षा और ज्ञान के माध्यम से ही हम न केवल अपनी भौतिक सुख सुविधाओं को पूरा कर सकते हैं।

बल्कि अपने भविष्य के साथ-साथ अपने वर्तमान को भी बेहतर बना पाने में कामयाब होते हैं। शिक्षा ही एक मनुष्य का व्यक्तित्व सही से निखारती है, जिससे उसकी बौद्धिकता का विकास सुनिश्चित होता है और उसकी सोचने-समझने की क्षमता का दायरा भी काफी हद तक बढ़ता है। शिक्षा के क्षेत्र में कुछ छात्र बहुत बेहतर प्रदर्शन करते हैं और इसके विपरीत कुछ विद्यार्थी ऐसे होते हैं जो अधिक मेहनत नहीं करना चाहते इसलिए उन्हें अनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होता। वहीं कुछ अधिक मेहनत करने के बाद भी अच्छा फल प्राप्त नहीं कर पाते।

शिक्षा का विकास व्यक्ति को सभ्य और सक्षम बनाता है। कुछ लोग उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम होते हैं और कुछ विदेश जाकर पढ़ाई करने में। शैक्षिक राशिफल 2021 यह जानने में आपकी हर संभव मदद करेगा कि इस वर्ष आप शिक्षा के क्षेत्र में किस तरह का प्रदर्शन कर पाएंगे। कब आपको अधिक मेहनत करने की आवश्यकता होगी और कौन सा ऐसा समय होगा जब आप की मेहनत के अनुकूल परिणाम आपको प्राप्त होंगे। वैदिक ज्योतिष पर आधारित यह भविष्यवाणियां गहराई से आप के शैक्षिक प्रभाव का विश्लेषण करके आप को आगे बढ़ाने में सहायक सिद्ध होंगी।

मेष शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष का प्रारम्भ विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है| आपका आत्मविश्वास पूर्ण रुप से बना रहेगा| परीक्षा का परिणाम आपके आशा के अनुरूप आएगा हालाँकि इसके लिए आपको मेहनत भी करनी होगी। बीच में अनेकों अवसर ऐसे भी आएँगे जब आपका अपनी शिक्षा के प्रति मोह भंग होगा और एकाग्रता की कमी से जूझना भी पड़ सकता है।

लेकिन इस सब के बावजूद भी यह वर्ष शिक्षा की प्रगति की दिशा में एक अच्छा वर्ष साबित होगा। मई के महीने से किसी अध्यापक या प्रोफेसर के साथ आपका मेल-जोल बढ़ेगा और आप किसी विषय में जब भी परेशान होंगे, तब वह आपकी पूरी मदद भी करेंगे| आपको उनका साथ मिलने से शिक्षा में लाभ प्राप्त होगा| प्रतियोगिता परीक्षाओं में भाग लेने वाले जातकों को कड़ी मेहनत के पश्चात ही सफलता मिलने की संभावना है|

वृषभ शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार वर्ष का प्रारम्भ छात्रों के लिए सामान्य रहेगा। यदि विद्यार्थी मेहनत करेंगे, तो इस साल को सामान्य से बेहतर बना सकते हैं। परीक्षा के दौरान पढ़ाई में आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आपको अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देना होगा। अन्यथा इसका असर आने वाले रिजल्ट्स पर पढ़ सकता है। अपनी पढ़ाई में एकाग्रता बनाए रखें। आप अपनी पढ़ाई में आने वाली चुनौतियों का सामना पूरे जोश और उत्साह के साथ करेंगे और आप इन चुनौतियों को मात देने में भी सफल रहेंगे।

अगस्त से नवम्बर तक का समय काफी बेहतर रहेगा। इस दौरान न केवल आप की शिक्षा के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर हो जाएंगी बल्कि आप विदेशी यूनिवर्सिटी में भी शिक्षा प्राप्त कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त अनेक लोगों की उच्च शिक्षा की अभिलाषा भी पूरी होगी। लेकिन उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के सामने किसी प्रकार की मुसीबत आ सकती है, परंतु आप अपने प्रयासों से इस मुसीबत को दूर करने में सफल रहेंगे। अपनी सेहत का ख्याल रखें और अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र रहें।


Come to know which professional domains are favourable for you Ask Our Experts!


मिथुन शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार इस वर्ष छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक पाने के लिए कड़ी मेहनत और अधिक प्रयास करने होंगे। इस पुरे वर्ष शनि का गोचर आपकी राशि से अष्टम भाव में रहेगा। इसके परिणाम स्वरूप आपकी पढ़ाई में कुछ अवरोध उत्पन्न हो सकते हैं और आपको पढ़ाई में कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। साल के प्रारंभ में छात्रों का मन पढ़ाई से हटकर कहीं और लग सकता है। इस दौरान अध्ययन करते समय बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। परीक्षा को लेकर तनाव भी रह सकता है। इसलिए अधिक मेहनत करने से ही सफलता मिलना संभव होगा। आपकी राशि से छठे भाव में केतु की उपस्थिति ज्यादा प्रयास के बाद सफलता देने की ओर इशारा करती है।

अगस्त के पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में परिस्थितियां बेहतर रहेंगी। इस समय छात्र कड़ी मेहनत करेंगे। इस समय आपको प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। उच्च शिक्षा के लिए भी समय अच्छा रहेगा। उच्च शिक्षा हेतु छात्र विदेश जा सकते हैं परंतु ध्यान रखें, विदेशी शिक्षण संस्थान का चुनाव अच्छे से करें। तभी परिस्थितियाँ शिक्षा के लिए बेहतर रहेंगी और जमकर मेहनत करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। यदि पढ़ाई में किसी तरह की दिक्कत आ रही है तो सहपाठी और गुरुजन आपकी मदद करेंगे। इंजीनियरिंग एवं चिकित्सा के क्षेत्र में जाने वाले छात्रों के लिए यह वर्ष अच्छा रहेगा| इसलिए जमकर मेहनत करें। किस्मत आपका साथ अवश्य देगी।

कर्क शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष सामान्य रहने की संभावना है। आपको अपनी ओर से प्रयास जारी रखने चाहिए और मेहनत करते रहना चाहिए। संभवत परिणाम आपके अनुकूल प्राप्त होने में कुछ कठिनाई हो सकती है। लेकिन अत्यंत परिश्रम करने के उपरांत सफलता मिलना भी तय है। इसलिए पीछे न हटें। इस दौरान नई भाषा को जानने और उसे सीखने में आप रुचि दिखाएंगे। जो छात्र भाषा से संबंधित कोर्स कर रहे हैं तो उन्हें इस वर्ष लाभ मिलने की प्रबल संभावना है। तकनीकि शिक्षा को प्राप्त करने में आप रुचि दिखा सकते हैं। इस साल आप कोई कम्प्यूटर कोर्स कर सकते हैं। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों को सफलता के लिए जमकर मेहनत करने की आवश्यकता होगी। गहन अध्ययन ही आपको सफलता का स्वाद चखा सकता है।

इस दौरान लोगों को यदि प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करनी है तो उसके लिए निरंतर कड़ी मेहनत करनी होगी। जो लोग प्रोफेशनल कोर्स में दाख़िला लेना चाहते हैं उनके लिए यह वर्ष काफी बेहतर है और उनकी मेहनत रंग लाएगी। उन्हें मनचाहे कॉलेज अथवा कोर्स में एडमिशन मिलने की संभावना दिखाई दे रही है।


Are you destined for a stable & secure Government Job? Ask Our Experts!


सिंह शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार विद्यार्थियों के लिए यह वर्ष मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा| हालाँकि वर्ष का प्रारम्भ आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है, लेकिन आप अपने आलस्य की वजह से परेशानी का सामना कर सकते हैं इसलिए बेहतर होगा कि आलस्य का त्याग करें| अगस्त से नवंबर का समय उच्च शिक्षा के लिए सफलता भरा रहेगा| किसी विषय के बदलाव के लिए न सोचें, अगर करना भी है तो अपने सीनियर या किसी अध्यापक की राय अवश्य लें,

हालांकि उसके बाद आपको अनेकों चुनौतियों से गुजरना होगा जैसे एकाग्रता की कमी, अध्ययन में अरुचि, स्वास्थ्य समस्याएं और मानसिक व्याकुलता आदि। इसके बाद नवंबर से दिसंबर तक का समय काफी अच्छा जाएगा और इस दौरान आप काफी हद तक अपने आप को एक अच्छी स्थिति में पाएंगे और शिक्षा के क्षेत्र में जबरदस्त प्रदर्शन करेंगे।

कन्या शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को इस वर्ष अधिक मेहनत करनी होगी| इस साल शनिदेव आपकी राशि से पंचम भाव में गोचर करेंगे| जो आपको सफलता तभी देंगे जब आप कड़ी मेहनत करेंगे| यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं तो यह निश्चित मानिए कि आपको कठिन परिश्रम करना ही होगा और केवल अपने लक्ष्य को केंद्रित करके पढ़ाई करनी होगी तभी आप सफलता की अपेक्षा कर सकते हैं। इसके लिए आपको दृढ़ इच्छाशक्ति और मनोबल की आवश्यकता होगी जो आपको कठिन समय में भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करेगा।

उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत लोगों को अभी थोड़ा प्रयास और जारी रखना होगा तथा प्रतीक्षा करनी होगी। क्योंकि फिलहाल उनके लिए अधिक अच्छा अवसर दिखाई नहीं दे रहा है। लेकिन हिम्मत हारने की बिल्कुल भी आवश्यकता नहीं है क्योंकि मेहनत कभी व्यर्थ नहीं जाती। प्रयासरत रहें।


अपनी कुंडली में राजयोगों की जानकारी पाएं बृहत कुंडली रिपोर्ट में


तुला शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल विद्यार्थी जातकों के लिए अच्छा रहेगा। खासकर वे विद्यार्थी जो कुछ नया करने और सीखने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अपने प्रयासों में कामयाबी मिलेगी। इस वर्ष आप अपनी पढ़ाई को लेकर गंभीर रहेंगे और कठिन परिश्रम से अपने लक्ष्यों को पाने की पूरी कोशिश करेंगे। यह वर्ष विद्यार्थियों के लिए काफी शुभ रहने वाला है और आपको अपनी शिक्षा के दम पर आगे बढ़ने के लिए सफलता प्राप्ति का मार्ग दिखाएगी। जो तुरंत शिक्षा समाप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं उन्हें नौकरी मिलने की अच्छी संभावना दिखाई दे रही है।

यदि आप उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस साल काफी बढ़िया नतीजे मिल सकते हैं और आप कामयाबी के शिखर पर पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार राशि के लोगों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम देने वाला साबित होगा। इस वर्ष आपको सफलता प्राप्ति के लिए अधिक मेहनत करनी होगी| वर्ष की शुरुआत थोड़ी धीमी रहेगी और आपको एकाग्रता के साथ अपनी पढ़ाई करनी होगी। यह साल आप से काफी मेहनत की उम्मीद करेगा। इस पूरे वर्ष शनिदेव आपके पराक्रम भाव में बैठ कर आपके पंचम भाव पर को दृष्ट करेंगे। इस दौरान आपकी एकाग्रता भंग न हो, इसका भी ध्यान रखना होगा, इसलिए जो चीजें आपको पढ़ाई में अवरोध उत्पन्न करती हों, उन से दूर रहें|

लेकिन अगस्त से सितंबर तक का महीना विद्यार्थियों के लिए शानदार साबित होगा। इस अवधि में आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। वे जातक जो सिविल सेवा, मेडिकल, मैनेजमेंट इंजीनियरिंग, जैसे एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं उन्हें इस अवधि में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है|

धनु शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह वर्ष धनु राशि के विद्यार्थियों के लिए शुभ फलदायक रहने वाला है| वर्ष की शुरुआत में आपका आत्मविश्वास पूर्ण रुप से बना रहेगा| पढ़ाई में सफलता पाने के लिए आप जीतोड़ मेहनत करेंगे और आपको मेहनत का अच्छा फल भी प्राप्त होगा। आपके गुरुजन भी आपकी मेहनत से प्रसन्न रहेंगे और पढ़ाई के लिए वे आपकी मदद को हर संभव तैयार भी रहेंगे।

पढ़ाई के लिए परिस्थितियां आपके अनकूल होंगी। फरवरी और मार्च तक का समय पढ़ाई के लिए उत्तम रहेगा। लेकिन अच्छे परिणामों के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। उच्च शिक्षा की कामना करने वाले विद्यार्थियों को उनकी महत्वाकांक्षा के अनुरूप कुछ कम ही सफलता मिल सकती है। लेकिन उन्हें हिम्मत नहीं हारनी चाहिए।


अपनी कुंडली में सभी दोष की जानकारी पाएं कम्पलीट दोष रिपोर्ट में


मकर शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार यह साल विद्यार्थियों के लिए मिले-जुले परिणाम लेकर आएगा। इस वर्ष आपका स्वयं का आलस आपको परेशान कर सकता है। इसलिए आलस्य का त्याग सबसे पहले कर दें तभी सफलता हाथ लगेगी। आपका मन पढ़ाई में लगेगा लेकिन लक्ष्य के प्रति केंद्रित न होना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है और इसके कारण आपकी पढ़ाई में समस्याएं आ सकती हैं। आपको काफी मेहनत करनी होगी तथा चुनौतियों का डटकर सामना करना होगा क्योंकि मेहनत के बाद ही सफलता मिलने की संभावना दिखाई दे रही है|

जो लोग कोई व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए अगस्त के पश्चात का समय सामान्य रूप से शुभ रह सकता है। इसके अतिरिक्त जनवरी से लेकर अगस्त तक के समय के दौरान शिक्षा में कुछ मिले-जुले परिणाम प्राप्त होंगे। इसके बाद का समय कम अनुकूल होगा इसलिए आपको चाहिए कि समय का पूरा सदुपयोग करें।

कुम्भ शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार इस राशि के विद्यार्थियों के लिए वर्ष की शुरुआत सफलता दिलाने वाली साबित होगी| यदि आप किसी कॉम्टीशन एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो इसमें आपको सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। समय आपके अनुकूल रहेगा इसलिए यदि आप इसमें मेहनत करते हैं तो अवश्य ही सफल होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी पढाई के लिए अपने घर से बाहर जाना पड़ सकता है, या पढाई के लिए विदेश भी जा सकते हैं|

जिसके लिए अधिक पैसे की जरुरत पड़ सकती है| इस वर्ष आप अधिक आलस कर सकते हैं, जिसका असर आपकी पढ़ाई पर पड़ेगा| इसलिए एकाग्र होकर मेहनत करें, तभी सफलता प्राप्त होगी| वे छात्र जो उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस साल विश्व की किसी प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान में प्रवेश मिल सकता है। यह आपके करियर के लिए एक बेहतरीन अवसर होगा।

मीन शैक्षिक राशिफल 2021

शैक्षिक राशिफल 2021 के अनुसार इस राशि के विद्यार्थियों को इस वर्ष बेहतर परिणाम के लिए थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी| वर्ष के मध्य तक आपको कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, यह समय आपके लिए धैर्य धारण करने का है इस धैर्य धारण का शुभ परिणाम आपको अगस्त के पश्चात् मिलेगा| यह समय आपकी शिक्षा और उच्च शिक्षा दोनों में सफलता दिलाने में सक्षम होगा| आप शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा मुकाम प्राप्त करेंगे, और आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी| शिक्षा के संदर्भ में विदेश यात्रा पर भी जा सकते हैं।

संक्षेप में यह वर्ष आपको अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित कर रहा है इसलिए मेहनत कीजिए और आगे बढ़िए। वर्ष के अंतिम महीनों में पढ़ाई-लिखाई से आपका ध्यान भटक सकता है। इस समय पढ़ाई की बजाय आपका ध्यान कहीं और होगा जो आपके लिए ठीक नहीं होगा इसलिए बेहतर होगा कि, अपनी स्टडी पर ही फोकस करें। एग्जाम के दिनों में ज्यादा तनाव न लें, तभी सफलता के लिए अच्छा रहेगा|


सभी समस्याओं के हल के लिए: प्रश्न पूछें


SHARE YOUR PROBLEM, GET SOLUTIONS

astrologer

Dr. Arun Bansal

Exp:40 years

  • Love

  • Relationship

  • Family

  • Career

  • Business

  • Finance

TALK TO ASTROLOGER

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years