मासिक राशिफल (कुंभ राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

ग्रहों की स्थिति इस माह आपकी स्वास्थ्य शुभता निश्चित कर रही है। आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर इस माह अधिक चिंता नहीं करनी होगी। आपका पाचन तंत्र भी अनुकूल बना हुआ है। इससे आपका स्वास्थ्य सुख बना रहेगा। फिर भी इस माह अवधि में आप अपने पोषण को लेकर सतर्क रहें। इसका अभिप्राय यह है कि आपका तन और मन दोनों इस माह स्वस्थ बने रहेंगे। आप काफी हद तक सक्रिय और ऊर्जावान बने रहेंगे। अपनी उत्पादक शक्तियों के बढ़्ने से आपको स्वयं सुखद आश्चर्य होगा। इसके अतिरिक्त इस माह सीने या फेफड़ों के संक्रमण का आपको तुरंत ईलाज करना होगा। यदि आप ऐसा करते है तो आपको अन्य किसी प्रकार का खतरा न होने से चिंता करने का कोई कारण नहीं होगा। इस विषय में विफलता होने पर आपको कई कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता हैं। देखभाल में किसी प्रकार की उपेक्षा आपको नहीं करनी हैं।

धन-सम्पत्ति:

आर्थिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह माह आपके लिए बेहतरीन अवसर लेकर आ सकता है। उत्तम आय प्राप्तियां होने से आप अपने कार्य और लाभ दोनों से संतुष्ट हो सकते है। लेखकों, चित्रकारों और मूर्तिकारों और कला के क्षेत्र से जुड़े अन्य जानकारों को न केवल आर्थिक लाभ प्राप्त होंगे बल्कि वे अपने रचनात्मक उत्पादन को लेकर भी प्रसन्न रहेंगे। इस वर्ग के व्यक्तियों के लिए यह बहुत ही संतोषजनक समय रहेगा। माह अवधि में आप बहुत सरलता से अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। इस समय में आपके पास उत्सव मनाने के पर्याप्त अवसर रहेंगे। महिलाओं के साथ साझेदारी या सहयोग आपके लिए विशेष उपयोगी रहेगा। नए उदयमों में निवेश करने के लिए समय की अनुकूलता बनी हुई हैं।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों की स्थिति आपकी पेशेवर संभावनाओं के लिए बहुत उज्जवल नहीं बनी हुई हैं। गंभीर प्रयासों के बावजूद इस अवधि में आप अपने लाभों को साकार करने में सफल नहीं हो पायेंगे। माह अवधि की घटनाएं आपके पक्ष में घटित नहीं हो रही हैं। यात्राएं भी आपको उम्मीद के अनुरुप लाभ देने में असफल रहेंगी। फिर भी पश्चिम दिशा की यात्राएं आपके लिए आंशिक रुप से लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं। संपर्को से आपको बहुत ज्यादा मदद नहीं मिल पायेगी। कौशल पर भरोसा और प्रयास करते रहना इस समय में आपके लिए एक अच्छा उपाय हो सकता हैं। कठिन परिस्थितियों को संभालने के लिए आपको धैर्य से काम लेना होगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक गतिविधियों के पक्ष से यह माह आपके लिए प्रतिकूल बना हुआ हैं क्योंकि इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए सुखद नहीं बनी हुई हैं। माह अवधि में अधिकांश लक्ष्यों को प्राप्त करने के बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ सकता हैं। इस समय के ग्रहों की स्थिति आपके लिए नकारात्मक बनी हुई हैं। शिक्षकों के प्रति भी आपका स्वभाव कुछ हठी और आत्ममुखर हो सकता हैं। इस प्रकार का स्वभाव लेकर कुछ सीखना मुश्किल होगा। आपको अपनी इस प्रवृत्ति को बदलने का प्रयास करना चाहिए। कला, लेखा, और पत्रकारिता के क्षेत्र में अध्ययन करने वाले छात्र वर्ग को अपने वर्ग या समूह में रैकिंग बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने होंगे। प्रतिकूल परिस्थितियों में आपको अपने प्रयासों में दृढ़ता बनाए रखनी होगी।

यात्रा

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए काफी आशावादी बनी हुई है। यह समय आपकी यात्राओं के लिए बहुत सुखद बन रहा है। व्यापार और सरकारी मामलों में यात्राओं का प्रयोग करते हुए आप अच्छघ् सौदे तय कर सकते है। यात्राओं से किए गये प्रयासों में सफलता प्राप्ति के योग प्रबल बन रहे है। इन यात्राओं में आप रेल मार्ग, सड़क मार्ग और वायु मार्ग का विशेष रुप से प्रयोग कर सकते है। विदेश कार्यों हेतु भी इस अवधि में यात्राएं करना उपयोगी रहेगा। कुछ यात्राएं आप अपनी खुशी के लिए भी करेंगे। यह यात्राएं अपने परिवार या मित्रों के लिए की जा सकती है।

परिवार एवं समाज

प्रतिकूल ग्रह गोचर से अनावश्यक खर्च बढ़ेगा व आर्थिक तंगी होगी जिससे निपटने के लिए अपने खर्चों को योजनाबद्ध रूप से करें। महिला सदस्यों के साथ सम्बन्धों में तनाव की समस्या से उबरने के लिए कुशलतापूर्वक व्यवहार करें तथा व्यर्थ के तर्क-वितर्क में पड़ने की भूल न करें। बच्चे भी शत्रुवत् व्यवहार कर सकते हैं इसलिए उनके प्रदर्शन में सुधार लाने के लिए सावधानीपूर्वक उनका मार्गदर्शन करने के लिए अपना अतिरिक्त समय दें।

संतान

आगामी माह में बच्चों की उन्नति के मामले में अधिकतर परिणाम नकारात्म ही रहेंगे। बच्चे अनुशासन में नहीं रहेंगे। बच्चों का व्यवहार आपस में भी ठीक नहीं होगा। मां-बाप को बीच में पड़कर विवाद को सुलझाना होगा। कुलमिलाकर बच्चों का मार्गदर्शन करना परम आवश्यक है। अधिकतर बच्चों का प्रदर्शन सामान्य से निम्न श्रेणी का होगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि रखने वालों छात्रों के लिए कठिन समय है। अभिभावकों को आवश्यकता पड़ने पर बच्चों को प्रोत्साहित करना होगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कुंभ राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कुंभ राशि

मध्यम कद, हष्ट-पुष्ट, चेहरा सुंदर और गोल, गाल भरे हुए, कनपटियां और जांघें विकसित होती हैं। गोरा रंग, भूरे बाल, असुंदर दांत, पिंडलियों में मस्सा, शरीर पर घने बाल हाथ और पैर मोटे, नसें विकसित होती हैं।

अन्य गुण धर्म :

मानवीय दृष्टिकोण और प्रगतिशील जीवन और उसकी समस्याओं के प्रति स्वस्थ दृष्टिकोण रखते हैं। संकोची होते हैं, निर्णय लेने से पूर्व पूर्ण नापतोल करते हैं या अन्य लोगों द्वारा कार्यारंभ करने तक प्रतीक्षा करते हैं। सदा सतर्कता, धैर्य, एकाग्रता, अध्ययनशीलता से युक्त रहते हैं। वार्तालाप रुचिकर होता है। स्पष्टवादी, सबके प्रिय होते हैं। दयालु, अध्ययन प्रेमी और सज्जन होते हैं। प्रकृतिप्रेमी होते हैं। मित्रता निभाते हैं, रुचि-अरुचि तीव्र होती है। एकांतप्रिय होते हैं। अतीन्द्रिय शक्ति से युक्त होते हैं, ध्यान-साधना में रुचि होती है। स्मरणशक्ति तीव्र, दृष्टिकोण वैज्ञानिक होता है।

गरीबों के सेवक होते हैं। नवीन तकनीक और मशीनरी, अनुसंधान, निवेश आदि द्वारा धनार्जन करते हैं। तकनीकी शिक्षा में रुचि होती है। परिवार से लगाव होता है। जीवनसाथी के चुनाव में आयु को अनदेखी कर बुद्धि और शिक्षा में समानता पर जोर देते हैं। गृह सुसज्जित होता है जिसमें आधुनिक ढंग से पुरातत्विक सामग्री एकत्रित रहती है। अपने प्रेम को अभिव्यक्त नहीं करते। अगर इनका प्रेमी वासनप्रिय हो तो वह असंतुष्ट होता है क्योंकि कुंभ राशि के व्यक्ति शीतल होते हैं।

संभाव्य रोग कुंभ राशि :

संक्रामक रोग, दंत व्याधि, टॉन्सिल आदि 22 से 40 वर्ष की आयु में संपन्नता रहती है। 41 से 43 वर्ष में हथियार, लोहे या काष्ठ से चोट की आशंका रहती है। 44 से 67 वर्ष भाग्यशाली होते हैं। 68 वर्ष से बाद का समय अशुभ होता है।

अशुभ वर्ष कुंभ राशि :

33, 48, 64

वे स्थान जहां पानी सूख जाता है, जहां शराब बनती है, जहां पक्षी रहते हैं और जहां घड़े रखे जाते हैं। पाप राशि, दिनबली, शीर्षोदय, देखने में सुंदर, प्रतिभावान, क्षमाशील स्वभाव का होता है। पुरुष राशि है।

Talk to Astrologer

astrologer

Dr. Arun Bansal

Astrology,Vastu
42 Years
astrologer

Abha Bansal

Astrology
37 Years
astrologer

Ach. Dr. Kuldeep Kumar

Astrology
10 Years

कुंभ राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सलाहकार, इंजीनियर, डॉक्टर, ज्योतिषी, तकनीकी और मैकेनिकल नौकरियां

कुंभ राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, मकर राशि

कुंभ राशि का तत्व

हवा

कुंभ राशि का संबद्ध चक्र

मूलाधार

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years