मासिक राशिफल (कर्क राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

माह अवधि में सितारों की स्थिति आपके स्वास्थ्य के लिए उत्कृष्ट बनी हुई है। इसलिए यह माह आपके लिए अतिउत्तम बना हुआ हैं। फिर भी इस माह में आपको स्वास्थ्य को लेकर आंशिक चिंता हो सकती हैं। पुराने गठिया विकार, पाचन तंत्र से संबंधित शिकायतों और पुराने रोगों में गड़बड़ी न होने से आपको राहत का अनुभव होगा। शारीरिक तंत्र की अनुकूलता होने से आपको सेवन किए गये आहार का पूरा लाभ प्राप्त होगा। संतुलित भोजन करने से शरीर पुष्ट और स्वस्थ होगा। आप इस माह में काफी सक्रिय और ऊर्जावान दिखेंगे। परन्तु फिर भी मन आंशकित रहेगा। इस माह में अपनी स्वस्थता बनाए रखने के लिए आपको बहुत कम प्रयास करने की आवश्यकता रहेगी। अतः यह माह एक सुखद माह रहेगा।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के पक्ष से सितारों की स्थिति काफी उत्साहजनक बन रही हैं। किसी बुजुर्ग व्यक्ति के द्वारा की गई सेवाओं से आपको लाभ प्राप्ति का एक विशिष्ट मौका मिल सकता है। कुछ महिला सहयोगियों या सदस्यों के माध्यम से आपका साझेदारी या व्यावसायिक संघ के रुप में कार्य करना भाग्यवर्धक सिद्ध हो सकता हैं। उम्मीद के अनुरुप आपको लाभ प्राप्त होंगे। नए उद्यमों में निवेश करने के लिए ग्रह स्थिति काफी अनुकूल बनी हुई हैं। इस समय में ऐसी सभी योजनाओं को क्रियांवित किया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त इस अवधि में बैंको या वित्तीय संस्थानों में ऋृण आवेदन के लिए आपको नये सिरे से प्रस्ताव देने होंगे जो शीघ्र मंजूर भी हो सकते हैं। इस विषय में यह समय उत्कृष्ट बना हुआ है।

कार्य व्यवसाय:

व्यावसायिक उन्नति के लिए यह माह आपको बेहतरीन अवसर देगा। इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए विशेष रुप से शुभ बन रही हैं। इस माह में आपके कार्य भार में वृद्धि होगी। उम्मीद के अनुरुप लाभ प्राप्ति के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल बनी हुई हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके लिए तनाव मुक्त और सुखद बना हुआ हैं। इसके अलावा कुछ महिला सहयोगियों की मदद से आपको व्यावसायिक संभावनाओं को बढ़ाने में मदद मिल सकती हैं। इस समय में आप प्रत्याशित लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। इसके अतिरिक्त यात्राओं से भी लाभ प्राप्ति के संयोग बन सकते हैं। इस अवधि में विशेष रुप से दक्षिण दिशा में यात्रा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। कार्यों से संतुष्टि प्राप्ति के योग भी प्रबल बने हुए हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए लाभकारी माह रहेगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

शैक्षिक संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपको चिंतित करने वाली बनी हुई हैं। माह अवधि में मानसिक कुशाग्रता की कमी के कारण जल्द सीखना आपके लिए संभव नहीं हो पाएगा। इस समय में आप कुछ नकारात्मक भी हो सकते हैं। शिक्षको के प्रति आपका व्यवहार आत्म मुखर और हठी हो सकता हैं। आपको दृढ़ता के साथ इसे रोकने का प्रयास करना चाहिए। ललित कला के छात्रों के लिए यह समय कठिन बना हुआ हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को सफल होने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी पड़ सकती हैं।

यात्रा

इस माह में यात्राओं से अनुकूल लाभ प्राप्तियां नहीं हो पायेंगी, क्योंकि इस माह के सितारों का योग यात्राओं के पक्ष से नकारात्मक बना हुआ है। नौकरी या व्यापार कार्यों के लिए यात्रा करने पर आपको असफलता का सामना करना पड़ सकता है। सौदे तय करने में भी आपके लिए कठिनाईयां आ सकती है। उम्मीद के अनुसार लाभ न मिलने पर आप निराशावादी बन सकते है। समय की प्रतिकूलता के कारण बिक्री और विपणन कार्यों में लगे व्यक्तियों का प्रदर्शन बहुत कमजोर रहने की संभावना बन रही है। माह अवधि की सबसे अनुकूल दिशा पश्चिम दिशा है। इस दिशा में यात्रा करना आपके लिए आंशिक रुप से से शुभ साबित हो सकता है। इसके अलावा व्यावसायिक प्रयोजनों के लिए की गई विदेश यात्राएं भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरेंगी।

परिवार एवं समाज

अनुकूल ग्रह गोचर के चलते यह माह आपके लिए प्रसन्नता व शुभ समाचार की टोकरी लेकर आ रहा है। आपके प्रणय सम्बन्ध बेहतर होंगे तथा जीवनसाथी प्राप्त होने वाले प्रेम में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। समस्त पारिवारिक वातावरण संतोषजनक रहेगा। परिवार की कुल आय में वृद्धि के संकेत हैं। बच्चे अपने व्यवहार, स्वभाव, अध्ययन तथा अन्य गतिविधियों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए समस्त परिवार के लिए विशेष प्रसन्नता उत्पन्न करेंगे।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर में आपके बच्चों की उन्नति के विषय में कुछ भी प्रसन्नतादायक इंगित नहीं हो रहा है। बहुत सम्भावना है कि आपमें से बहुत से बच्चों का प्रदर्शन अध्ययन कार्य की अपेक्षा केवल प्रैक्टिकल कार्य, तकनीकी शिक्षा अथवा उपयोगी यात्रा आदि में ही संतोषजनक हो। हाथकरघा उद्योग में इस किस्म के बच्चे अच्छा कार्य करके दिखा सकते हैं। बहुत संभावना है कि इन बच्चों का नौकरों या नौकर की श्रेणी के लोगों के साथ झगड़ा आदि हो जाए तथा परिणाम दुःखद हो। अभिभावकों को इन्हें अनुशासित बनाने की आवश्यकता है।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कर्क राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कर्क राशि

छोटा कद, बौनापन, शरीर का ऊपरी भाग बड़ा, बचपन में दुबला शरीर, सुदृढ पुरुषत्व, गोल चेहरा, चेहरे पर भय की छाया, पीला-फीका रंग, भूरे बाल, लहराई सी चाल, चौड़े दांत, चौड़े कंघे, सीधे नहीं चलते हैं।

अन्य गुण :

कल्पनाशक्ति उत्तम, नकल उतारने में महारत, कई अभिनेता और नकलची इस राशि के होते हैं। नये विचारों को शीघ्र अपना लेते हैं, नये वातावरण में शीष्र ढल जाते हैं। परिश्रम द्वारा धन संचय करते हैं। परिवर्तनशील प्रकृति के कार्य कर सकते हैं। व्यापार विशेषकर खान-पान के कार्य में निपुण होते हैं। अच्छे नेता, वक्ता, लेखक, सलाहकार होते है। क्रोधी और धैर्यहीन होते हैं। मूड बदलता रहता है। भरोसेमंद नहीं होते। बातूनी, आत्मनिर्भर, ईमानदार और न झुकने वाले होते हैं। न्यायप्रिय होते हैं। स्मरणशक्ति उत्तम रहती है। अच्छे मेहमानवाज होते हैं। विद्वानों के प्रिय होते हैं। परिवार और संतान में आसक्त रहते हैं। आदर्श जीवन साथी साबित होते हैं। प्रायः महिलाओं के चक्कर में रहते हैं। बेचैन और भटकते रहते हैं।

संभाव्य रोग कर्क राशि :

फेफड़ों का संक्रमण, खांसी, यक्ष्मा, अजीर्ण, अफरा, स्नायविक दुर्बलता, पीलिया आदि। 21 से 36 वर्ष की आयु का समय सौभाग्यशाली होता है। 37 से 52 वर्ष में आर्थिक कठिनाइयां और शत्रुओं से कष्ट होते हैं। 52 से 69 वर्ष का समय अति उत्तम रहता है। अशुभ वर्ष 5, 25, 40, 48 और 62 ।

जलीय खेत जहां धान पैदा होता है। कुएं, तालाब, नदी के किनारे जहां पौधों की अधिकता होती है, आदि स्थानों की स्थायी है। चलने में तेज, धन का शौकीन, शुभ राशि, मिलनसार प्रकृति, निःस्वार्थ, दूसरों के लिए बलिदान देने वाला जातक होता है। स्त्री राशि है।

कर्क राशि के उपयुक्त व्यवसाय

मेडिकल साइंस, होटल, बेकरी, पशुपालन, चाय, कॉफी

कर्क राशि की मित्र राशि

मेष, सिंह, धनु, मीन, वृश्चिक

कर्क राशि का तत्व

पानी

कर्क राशि का संबद्ध चक्र

अजन

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years