वार्षिक राशिफल (मकर राशि)

yearly_rashifal

इस वर्ष 22 अप्रैल को गुरू मेष राशि में चतुर्थ भाव में, 17 जनवरी को शनि कुम्भ राशि में दि्वतीय भाव में और 22 नवम्बर को राहु मीन राशि में तृतीय भाव में प्रवेश करेंगे। वक्री मंगल 13 जनवरी को मार्गी हो जाएंगे और पूरे वर्ष सरल गति से गोचर करेंगे। 4 अगस्त से 18 अगस्त तक शुक्र अस्त रहेंगे।

कार्य व्यवसाय़

कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य फलदायक रहेगा। वर्षारम्भ में सप्तम स्थान पर गुरू ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपको बड़े अधिकारी, वरिष्ठ जन या अनुभवी लोगों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने परिश्रम के बल पर व्यापार व कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त करेंगे। आपके कार्य में कुछ गुप्त शत्रु उत्पन्न हो सकते है। 22 अप्रैल के बाद दशम स्थान पर गुरु की दृष्टि प्रभाव से नौकरी में पदोन्नति के साथ इच्छित स्थान पर स्थानान्तरण भी हो सकता है।

धन सम्पत्ति

आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारम्भ सामान्यतः अनुकूल रहेगा। वर्षारंभ में एकादश स्थान पर गुरू ग्रह की दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरन्तरता बनी रहेगी। पुराने चले आ रहे कर्ज इत्यादि से मुक्ति मिल सकती है। घर परिवार में मांगलिक कार्य सम्पन्न होंगे। 22 अप्रैल के बाद गुरू ग्रह का गोचर चतुर्थ स्थान में होगा। उस समय आपको भूमि, भवन, वाहन इत्यादिका सुख प्राप्त हो सकता है। अष्टम स्थान पर गुरू की दृष्टि के कारण पैतृक संपति, गड़ा हुआ धन या ससुराल पक्ष से धन प्राप्त हो सकता है।

परिवार एवं समाज

पारिवारिक दृष्टि से यह वर्ष अनुकूल रहेगा। तृतीय स्थान पर गुरू ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपके पराक्रम तथा कार्य क्षमताओं का विकास होगा। जिससे समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 22 अप्रैल सेचतुर्थस्थान पर गुरू एवं शनि केगोचरीय प्रभाव से आपका घरेलु वातावरण अनुकूल रहेगा। माता पिता सहित पुरे परिवार का सहयोग आप को प्राप्त होगा। जिससे आपको मानसिक संतुष्टि प्राप्त होगी। आपके परिवार में मांगलिक कार्य संपन्न होंगे। जिससे में आपका अहम भुमिका होगी।

संतान

संतान की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। वर्षारम्भ में आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेगे। वॆ अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। आपके दूसरे बच्चे के लिए यह वर्ष अच्छा है।यदि वह उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहता हैं तो अच्छे संस्थान मे प्रवेश हो जाएगा।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यह वर्ष सामान्य रहेगा। यदि पहले से कोर्इ रोग नहीं है। तो यह वर्ष अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों की व्यस्तताओं के चलते आपको अपने स्वास्थ्य की चिंता नहीं रहेगी और आप समय पर अपना खान-पान नही कर पाएंगे। अव्यवस्थित दिनचर्या परिणामस्वरूप स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है। बेहतर होगा भोजन को समय पर ग्रहण किया जाए, लापरवाही ना करें। किसी आर्थिक मुद्दे को लेकर आवश्यकता से ज्यादा चिंता न करें।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष सामान्य रहेगा। सफलता हेतु अथक प्रयास करना पडेगा। विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रिंत रूचि बढे़गी।आलस्य की भावना सफलता में बाधक साबित हो सकती है। कुछ प्रयास करने के उपरान्त नौकरी मिलने की कुछ सम्भावना है जो प्रबल नहीं प्रतीत होती इस लिए नौकरी हेतु कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है।

यात्रा

यात्रा की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। वर्षारम्भ में तृतीय स्थान पर गुरू ग्रह के गोचरीय प्रभाव से छोटी मोटी यात्राओं के साथ साथ आपका लम्बी यात्राएं भी होंगी। 22 अप्रैल के बाद अपने घर से दूर रहने वाले व्यक्तियों की अपनी जन्म भूमि की यात्रा हो सकती है। द्वादश स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि आपको विदेश यात्रा करा सकती है।

धर्म कार्य एवं ग्रह शान्ति

धार्मिक कार्य के लिए यह वर्ष अनुकूल है। वर्षारम्भ में नवम स्थान पर गुरू की दृष्टि प्रभाव से आप पूजा पाठ में विशेष रूचि लेंगे। नियमित रूप से पूजा करते रहेंगे। गुरू ग्रह के गोचर के बादयन्त्र, मन्त्र, तन्त्र के प्रति आप का विश्वास बढ़ सकता है और चतुर्थस्थ गुरू के प्रभाव से घरेलू सुख, शान्ति एवं समृद्धि प्राप्ति के लिए हवन, ग्रह शान्ति या अन्य कोर्इ पूजा संपन्न करेंगे। • शनिवार को व्रत रखें तथा छाया दान करें व गरीबों को भोजन खिलाएं। • काले कम्बल, काली दाल आदि काली वस्तुओं का दान करें। • भैरव जी की उपासना करें।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मकर राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मकर राशि

दुबला-पतला शरीर, उम्र के साथ स्वास्थ्य सुधरता है, बड़े दांत, बड़ा मुख, नाक विशिष्ट रहती है, बाल काले और मोटे होते हैं, चेहरा पतला और अंडाकार, कुबड़ी मकर, घुटनों पर मस्सा या निशान, मगरमच्छ के समान जबड़े, लघु मस्तक, दाढ़ी में बाल कम रहते हैं।

अन्य गुणधर्म :

मितव्ययी, विचारशील, उत्तम विवेकशक्ति, सत्ताप्रेमी, आत्मनिर्भर, बुद्धिजीवी।किसी भी कार्य में सफलता नहीं मिलने तक निराश ही रहते हैं। सांसारिक कार्यों में तथ्यों और आंकड़ों का प्रयोग करते हैं। ईमानदार और निष्कपट होते हैं। शक्ति के आगे अडिग रहते हैं परंतु सज्जनता और मित्रता के सामने नतमस्तक हो जाते हैं। संगठन क्षमता उत्तम होती है। कठिनाई में भी किसी से सहायता के लिए नहीं कहते हैं। वाकशक्ति में बाधाएं रहती हैं। उच्च और सामाजिक पदों के लिए उपयुक्त होते हैं। तकनीकी और वित्तीय कार्यों में सफल होते हैं। नवागंतुकों के साथ मित्रता में शिथिल रहते हैं पर पुराने मित्रों से अच्छे संबंध होते हैं।

प्रेम प्रसंग में रुचि कम होती है पर परिवार और प्रियजनों की उत्तम देखभाल करते हैं। विपरीत लिंग के व्यक्तियों से बातचीत में शिथिल और अति सावधान रहते हैं। स्वयं से वरिष्ट आयु के विपरीत लिंग व्यक्तियों से संबंध स्थापित करते हैं।

संभाव्य रोग मकर राशि :

घुटनों में चोट, त्वचा रोग, खरौंच, हड्डी टूटना, गठिया, पित्ती आदि। बाल्यावस्था में अग्नि, हथियार या लोहे से चोट की आशंका रहती है।

33 से 49 वर्ष की आयु में जीवन आनंदप्रद रहता है। 50 - 51 वर्ष में स्वास्थ्य कष्ट होता है।

अशुभ वर्ष मकर राशि :

5, 13, 27, 36, 57, 62 और 67जलीय स्थान, बहुत मात्रा में पानी वाले स्थान, नदी के किनारे, पृष्ठोदय राशि, स्त्री राशि निचले अंगों में कमजोरी, बलवान होते हैं।

मकर राशि के उपयुक्त व्यवसाय

कृषि, खनिज, लकड़ी के फर्नीचर, लोहे के उपकरण व्यापार

मकर राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, तुला, कुंभ राशि

मकर राशि का तत्व

पृथ्वी

मकर राशि का संबद्ध चक्र

मूलाधार

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years