मासिक राशिफल (मिथुन राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह के दौरान सितारों की स्थिति आपके स्वास्थ्य विषयों के लिए बहुत अनुकूल सिद्ध हो रही हैं। इसलिए इस माह में आपको अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंता की कोई बात नहीं होगी। माह अवधि में आपके द्वारा लिए गए आहार का पूरा लाभ आपके शरीर को प्राप्त होगा। उत्तम भोजन का असर आपकी स्वास्थ्य चमक पर पड़ेगा। माह अवधि में आपकी उत्पादक शक्तियां चरम पर होंगी। इस माह आप काफी सक्रिय रहेंगे। इस माह में आपको अत्यधिक मेहनत करने से बचना होगा। यह आपके लिए खतरनाक हो सकता हैं। इससे बचने के लिए आप कार्यों की एक अनुसूची तैयार करें और उसके अनुसार कार्य निर्धारित करें। कुल मिलाकर इस माह आप जीवन के सुखों का भरपूर आनंद लेंगे।

धन-सम्पत्ति:

इस माह के सितारें आपकी वित्तीय संभावनाओं को बेहतरीन करने के लिए अनुकूल बन रहे हैं। आपके कार्यालयों में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग या माध्यम काफी हद तक आपको लाभ प्राप्ति का एक विशिष्ट मौका देगा। इसके अतिरिक्त इस अवधि में किसी महिला सहयोगी के साथ साझेदारी या व्यावसायिक संघ आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता हैं। यह आपको अपने लाभ बढ़ाने में सहयोग करेगा। आप अपने अधिनस्थों की सेवाओं से अधिकतम लाभ प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग से भी आपको बड़ा लाभ होगा। नये उद्यम शुरु करने और निवेश करने के लिए यह समय अनुकूल बना हुआ हैं। आपको हिम्मत के साथ ऐसे प्रस्तावों को क्रियांवित करना चाहिए।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके पेशेवर जीवन की संभावनाओं के लिए बहुत उत्साहवर्धक नहीं बनी हुई हैं। आपके कार्य भार में अत्यधिक वृद्धि हो सकती हैं। कार्यभार का प्रतिफल आपको निश्चित रुप से लाभ के रुप में प्राप्त नहीं हो पाएगा। सुखद और तनाव मुक्त कार्यक्षेत्र का माहौल आपको कुछ राहत देगा। दक्षिण दिशा की यात्रा करना आपके लिए लाभदायक सिद्ध हो सकता हैं। इस अवधि में आपको नेतृत्व करने के पर्याप्त अवसर प्राप्त हो पायेंगे। उम्मीद के अनुरुप लाभ प्राप्त करने में आप विफल रहेंगे। संपर्क सूत्रों का सहयोग प्राप्त न होने से स्थिति ओर कठिन हो सकती हैं। मददगार भी आपके लिए इस समय में आपको मदद नहीं कर पायेंगे। इसके अलावा माह अवधि में आपको कानूनी नियमों के अंतर्गत रहकर ही कार्य करना चाहिए।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह अवधि में शिक्षा क्षेत्र में आपकी गतिविधियों के पक्ष से सितारों की स्थिति सुखद नहीं बनी हुई हैं। अधिकांश विषयों को सीखते समय आपके मन में आवश्यक स्पष्टता की कमी का अनुभव हो सकता हैं। इसके अतिरिक्त आपमें कुछ नकारात्मक प्रभाव भी अधिक रहेगा। जिसके कारण इस समय में आपका व्यवहार कुछ आत्म मुखर और हठी हो सकता हैं। मजबूती के साथ आपको अपनी इस प्रवृत्ति पर अंकुश लगाना चाहिए। कला के छात्रों के लिए भी परिस्थितियां कुछ इसी प्रकार की बनी हुई हैं। इस वर्ग के छात्रों के लिए यह समय विशेष रुप से कठिन हो सकता हैं तथा प्रतियोगी परीक्षाओं के उम्मीदवारों को सफलता सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी होगी। इससे आप सफलता और विफलता के बीच का अंतर दूर कर सकते हैं।

यात्रा

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपकी यात्राओं के लिए बहुत अनुकूल नहीं है। विपणन और बिक्री करने वाले व्यक्तियों का नौकरी या व्यापार के कार्यों के लिए यात्रा करना असफलता दे सकता है। यात्राओं से अच्छे सौदे तय करने में इस वर्ग को बहुत कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। माह अवधि की सबसे अनुकूल दिशा पश्चिम दिशा है। इस दिशा में यात्रा करने से असफलता के स्तर को कुछ कम किया जा सकता है। इसके अलावा विदेश यात्राओं से भी उद्देश्यों की प्राप्ति के योग बहुत कम बन रहे है। जहां तक हो सके विदेश यात्राओं को स्थगित करना ही लाभकारी रहेगा। कुछ यात्राएं आपको नुकसान भी दे सकती है। खुशी और प्रसन्नता के लिए परिवार के साथ यात्रा करना सुखद नहीं रहेगा।

परिवार एवं समाज

ग्रह चाल परिवार कल्याण के लिए विशेष शुभ नहीं है तथा वित्तीय परेशानियां परिवार की चिन्ताओं को बढ़ा सकती हैं। सावधानी पूर्वक बनायी गर्इ योजनाओं के प्रभाव से इन समस्याओं के कुप्रभाव से कुछ हद तक बचा जा सकता है। आपको चाहिए कि आप परिस्थितियों का सामना करने के लिए सावधानी तथा चतुरार्इ से हल निकालें। आर्थिक रूप से भी आप कुछ विशेष बेहतर नहीं कर पाएंगे। इसलिए सावधानीपूर्वक व योजनाबद्ध तरीके से समय रहते खर्चों पर नियंत्रण स्थापित करने का प्रयास करें। बच्चे भी आपकी परेशानियों को बढ़ाएंगे। इसलिए उनकी गतिविधियों का सावधानीपूर्वक मुआयना करके अपना समय व सामर्थ्य प्रयोग करके उनका सही मार्गदर्शन करें।

संतान

प्रतिकूल ग्रह गोचर के प्रभाव से कुछ भी अनुकूल होने की सम्भावनाएं कम हैं तथा आपके बच्चों का व्यवहार व कार्यशैली आपके लिए घोर चिन्ता का विषय बन सकता है तथा इनका नौकर-चाकर आदि के साथ झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए इन्हें अनुशासित बनाने की आवश्यकता है। पढ़ार्इ में प्रदर्शन अनुकूल नहीं होगा, इसलिए पहले से ही अतिरिक्त ट्यूशन व कोचिंग आदि की समुचित व्यवस्था की जाए। व्यापार तथा तकनीकी शिक्षा से जुड़े बच्चे कुछ अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मिथुन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मिथुन राशि (Mithun Rashi)

लंबा, सुडौल शरीर, पतले और लंबे हाथ, मध्यम रंग, थोडी के पास गड्ढा, सक्रिय, स्पष्ट वचन, तीखी-सक्रिय काली आंखें, लंबी नाक, चेहरे पर मस्सा।

अन्य गुण :

साहसी, मानव स्वभाव का ज्ञान, सहानुभूतिपूर्ण और दयालु। ज्ञान, मौलिकता और चुस्ती में उत्तम, वक्त की नजाकत तुरंत भांप लेते हैं। घोखाघड़ी के कारण हानि उठाते हैं। ईश्वर की सहायता उपलब्ध होती है। जरूरत के मुताबिक स्वयं को ढाल लेते हैं। परिवर्तनशील मिज़ाज़, धैर्यहीन, बेचैन। मानसिक कार्यों में प्रवीण। संकल्पशक्ति कमजोर, निर्णयक्षमता तीव्र और एकाग्रता उत्तम होती है। यंत्र विज्ञान में प्रवीण होते हैं। प्रत्येक विषय की जानकारी रखते हैं। वार्तालाप में उत्कृष्ट रहते हैं, कवि, वक्ता, लेखक, संगीतज्ञ आदि होते हैं। दो व्यवसाय भी हो सकते हैं। दो कार्य साथ-साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं। नौकरी में किस्मत साथ नहीं देती है। समाज में सम्मान होता है। महिलाओं द्वारा कार्य में बाधा या हानि होती है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ सावधानी बरतनी चाहिए। धर्म और अध्यात्म में रुचि होती है। महिलाओं इनकी कमजोरी होती है। उनका स्नेह पाने में प्रवीण होते हैं। सामाजिक उत्सवों आदि में भाग लेने के लिए तत्पर रहते हैं। विवाह में उत्साह और रुचि रहती है।

संभाव्य रोग मिथुन राशि :

जुकाम, खांसी, यक्ष्मा, इंफ्लुएंजा। 33 से 46 वर्ष की आयु का समय इनके जीवन का स्वर्णकाल रहता है। 47 से 56 वर्ष में कष्ट रहते हैं। आयु के 6, 21 और 32 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

जहां नर्तक, संगीतकार, कलाकार वेश्याएं रहती हैं, उनका प्रतिनिधित्व करती है। शयनकक्ष, मनोरंजन करना, ताश खेलना आदि स्थानों की स्वामी है। यह उभयोदय राशि, घुंघराले बाल, काले ओष्ठ, अन्य व्यक्तियों को समझने में चतुर, उन्नत नाक, संगीत में रुचि, गृह कार्य में रुचि, पतली, लम्बी उंगलियां, मध्य दिन में बली रहती है। पुरुष राशि है।

मिथुन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

शिक्षा, साहित्य, अनुवाद नौकरियाँ, विज्ञापन एवं लेखन, संपादकों, उपन्यासकार, इंजीनियरिंग

मिथुन राशि की मित्र राशि

वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

मिथुन राशि का तत्व

हवा

मिथुन राशि का संबद्ध चक्र

विशुद्ध

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years