वार्षिक राशिफल (मिथुन राशि)

yearly_rashifal

इस वर्ष 22 अप्रैल को गुरू मेष राशि में एकादश भाव में 17 जनवरी को शनि कुम्भ राशि में नवम भाव में और 22 नवम्बर को राहु मीन राशि में दशम भाव में प्रवेश करेंगे। वक्री मंगल 13 जनवरी को मार्गी हो जाएंगे और पूरे वर्ष सरल गति से गोचर करेंगे। 4 अगस्त से 18 अगस्त तक शुक्र अस्त रहेंगे।

कार्य व्यवसाय़

कार्य व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। वर्ष के प्रारम्भ में आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी अनुभवी व्यक्ति के मिलने के कारण व्यवसाय को एक नया मोड़ दे पायेंगे।वर्षारम्भ में नौकरी में पदोन्नती भी हो सकती है। 22 अप्रैल के बाद एकादश स्थान का गुरु आपके व्यापार में आय में वृद्धि होगी।यह समय साझेदारी व्यवसाय हेतु उत्तम है।22 नवम्बर के बाद राहु के प्रभाव सेनौकरी में अचानक उन्नति के साथ स्थानान्तरण के योग बनेंगे। यह स्थानान्नरण आपके अनुकूल स्थान पर होगा।

धन सम्पत्ति

आर्थिक दृष्टि से वर्ष का प्रारम्भ अनुकूल रहेगा। धनागम तो होता रहेगा साथ ही आप अपने भौतिक सुख सुविधाओं पर अधिक खर्च करेंगे। चतुर्थ एवं दि्वतीय स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपको भूमि, भवन, वाहन एवं रत्नादि वस्तुओं की प्राप्ति हो सकती है। 22 अप्रैल के बाद एकादश स्थान में गुरु ग्रह के गोचरीय प्रभाव से आपका रूका हुआ पैसा मिल सकता है। इस वर्ष धनागमन प्रचुर मात्रा में होगा जिससे आप इच्छित बचत करने में तो सफल होंगे ही साथ ही पूर्व कुछ समय से चली आ रही आर्थिक समस्याओं का समाधान भी प्राप्त होने लगेगा। निवेश के लिए भी समय उपयुक्त है। भार्इ-बहन या पुत्र के विवाह जैसे मांगलिक कार्यों पर धन का व्यय होगा।

परिवार एवं समाज

पारिवारिक दृष्टि से देखें तो यह वर्षआपके लिए अनुकूल रहेगा। चतुर्थ स्थान पर गुरु ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके परिवार में सुख शान्ति का वातावरण बना रहेगा। आपको परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। बातचीत का ढंग व व्यवहर दोनों में बदलाव आएगा। 22 अप्रैल के बाद आपके प्रेम प्रसंगो में भी सफलता प्राप्त होगी। आपके जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर बने रहेंगे। तृतीय स्थान में गुरू ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। यह वर्ष सन्तान के लिए विशेष उन्नतिदायक है।

संतान

आपके बच्चे अपने परिश्रम के बल पर आगे बढ़ेंगॆ व अपने बौद्धिक बल पर अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।22 अप्रैल के बाद पंचम स्थान पर गुरू की दृष्टि प्रभाव से नव विवाहित व्यक्यिो को संतान रत्न की प्राप्ति हो सकती है। यह समय गर्भाधान के लिए उपयुक्त है। यह वर्ष आपकी सन्तान के लिए विशेष प्रगति व प्रसन्नतादायक रहेगा। प्रथम संतान के विषय मे शुभ समाचार प्राप्त होंगे। शिक्षा में रुचि बढ़ेगी।बच्चा विवाह योग्य है तो विवाह हो जायेगा।

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य की दृष्टि से यहवर्ष अनुकूलरहेगा। मानसिक रूप से भी आप सन्तुष्ट रहेंगे। 22 अप्रैल को गुरू ग्रह का गोचर एकादश स्थान में होगा। इस वर्ष कोर्इ भी लम्बी बीमारी का संकेत नहीं हैै। गुरू ग्रह का गोचर शुभ स्थान में होने के कारण आप स्वास्थ्य अनुकूल रखने के लिए शाकाहारी भोजन करेंगे एवं योग के साथ-साथ ध्यान करना भी सीखेंगे तथा अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमताओं को बढ़ाने में सक्षम हो सकॆंगे।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा

प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष बहुत अच्छा रहेगा। षष्ठ स्थान पर गुरू एवं शनि की दृष्टि प्रभाव से प्रतियोगिता परीक्षार्थियों को सफलता प्राप्त होगी। जो व्यक्ति नौकरी की तलाश में है उनको नौकरी मिल सकती है। 22 अप्रैल के बाद व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त करने वालो विद्यार्थियो के लिए समय बहुत अच्छा है। विद्यार्थियों को अपने शिक्षा के प्रति रूचि बढेगी। इस समय यदि आप अपने मन को एकाग्र कर पढ़ार्इ करेंगे तो अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकते हैं।

यात्रा

यात्रा की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा रहेगा। नवम स्थान का शनि आपको लम्बी यात्रा करा सकता है। वर्षारम्भ में अपने जन्मस्थल की भी यात्रा हो सकती है। 22 अप्रैल के बाद आपकी छोटी व व्यावसायिक यात्राएं होंगी। इस वर्ष पूर्व निर्धारित यात्राओं की अपेक्षा अचानक यात्राओंके संयोग बनेंगे।

धर्म कार्य एवं ग्रह शान्ति

धार्मिक कार्यो के लिए यह वर्ष अनुकूल रहेगा। धर्म स्थान का शनि आपके आध्यात्मिक ज्ञान को बढ़ा रहा है। 22 अप्रैल के बाद पंचम स्थान पर गुरू ग्रह की दृष्टि प्रभाव से आपके अंदर भगवान के प्रति श्रद्धा एवं भक्ति बढ़ेगी। • नित्यप्रति श्री सूक्त व लक्ष्मी सूक्त का पाठ करें। • शुक्रवार को व्रत रखें। • अपने घर को पूर्णतः साफ, स्वच्छ, शुद्ध व पवित्र रखें तथा घर में पूर्ण शुद्धि व सकारात्मकता बनाये रखने के लिए नियमित रूप से पूजा पाठ, हवन करते रहें तथा धूप-अगरबत्ती व कर्पूर से नित्य प्रति आरती इत्यादि करते रहें।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

मिथुन राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण मिथुन राशि (Mithun Rashi)

लंबा, सुडौल शरीर, पतले और लंबे हाथ, मध्यम रंग, थोडी के पास गड्ढा, सक्रिय, स्पष्ट वचन, तीखी-सक्रिय काली आंखें, लंबी नाक, चेहरे पर मस्सा।

अन्य गुण :

साहसी, मानव स्वभाव का ज्ञान, सहानुभूतिपूर्ण और दयालु। ज्ञान, मौलिकता और चुस्ती में उत्तम, वक्त की नजाकत तुरंत भांप लेते हैं। घोखाघड़ी के कारण हानि उठाते हैं। ईश्वर की सहायता उपलब्ध होती है। जरूरत के मुताबिक स्वयं को ढाल लेते हैं। परिवर्तनशील मिज़ाज़, धैर्यहीन, बेचैन। मानसिक कार्यों में प्रवीण। संकल्पशक्ति कमजोर, निर्णयक्षमता तीव्र और एकाग्रता उत्तम होती है। यंत्र विज्ञान में प्रवीण होते हैं। प्रत्येक विषय की जानकारी रखते हैं। वार्तालाप में उत्कृष्ट रहते हैं, कवि, वक्ता, लेखक, संगीतज्ञ आदि होते हैं। दो व्यवसाय भी हो सकते हैं। दो कार्य साथ-साथ सफलतापूर्वक संपन्न कर सकते हैं। नौकरी में किस्मत साथ नहीं देती है। समाज में सम्मान होता है। महिलाओं द्वारा कार्य में बाधा या हानि होती है। विपरीत लिंग के व्यक्तियों के साथ सावधानी बरतनी चाहिए। धर्म और अध्यात्म में रुचि होती है। महिलाओं इनकी कमजोरी होती है। उनका स्नेह पाने में प्रवीण होते हैं। सामाजिक उत्सवों आदि में भाग लेने के लिए तत्पर रहते हैं। विवाह में उत्साह और रुचि रहती है।

संभाव्य रोग मिथुन राशि :

जुकाम, खांसी, यक्ष्मा, इंफ्लुएंजा। 33 से 46 वर्ष की आयु का समय इनके जीवन का स्वर्णकाल रहता है। 47 से 56 वर्ष में कष्ट रहते हैं। आयु के 6, 21 और 32 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

जहां नर्तक, संगीतकार, कलाकार वेश्याएं रहती हैं, उनका प्रतिनिधित्व करती है। शयनकक्ष, मनोरंजन करना, ताश खेलना आदि स्थानों की स्वामी है। यह उभयोदय राशि, घुंघराले बाल, काले ओष्ठ, अन्य व्यक्तियों को समझने में चतुर, उन्नत नाक, संगीत में रुचि, गृह कार्य में रुचि, पतली, लम्बी उंगलियां, मध्य दिन में बली रहती है। पुरुष राशि है।

मिथुन राशि के उपयुक्त व्यवसाय

शिक्षा, साहित्य, अनुवाद नौकरियाँ, विज्ञापन एवं लेखन, संपादकों, उपन्यासकार, इंजीनियरिंग

मिथुन राशि की मित्र राशि

वृषभ, कन्या, तुला, मकर, कुंभ राशि

मिथुन राशि का तत्व

हवा

मिथुन राशि का संबद्ध चक्र

विशुद्ध

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years