दैनिक राशिफल (सिंह राशि)

daily_rashifal
आज का दिन आपके लिये संग्रह तथा निवेश करने के लिए शुभ है। आप यदि किसी नये घर में निवेश करना चाहते हैं तो यह समय उत्तम रहेगा। घर-परिवार में किसी मेहमान का प्रवेश होगा। आप अपनी वाणी से किसी को भी मोह सकते हैं। छोटे बच्चे की शिक्षा आरम्भ करने के लिए समय शुभ है। यदि किसी विपक्षी से तनाव दूर कर समांजस्य बढ़ाना चाहते हैं या उसके विवाद निवटाना चाहते हैं तो शुरुआत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

सिंह राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण सिंह राशि

अच्छा कद, चैड़े कंधे, सुदृढ़ शरीर, प्रभावशाली व्यक्तित्व, अंडाकार चेहरा, शरीर का ऊपरी भाग सुडौल, पतली कमर, नीली या पीली आंखें।

अन्य गुणः

प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन में सक्षम। स्पष्टवादी, दयालु, क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील। पठन-पाठन के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं। लोगों में आत्मविश्वास, जागृत करने में निपुण होते हैं। चाटुकारी से अप्रसन्न होते हैं। मुख्य गुण है इनका शांत स्वभाव। पूर्व दिशा की यात्रा और पूर्व दिशा की ओर, मुख करके कार्य करना लाभकारी रहता है। आत्मविश्वास और वस्तुओं का संग्रह इनकी सफलता के मूलाधार हैं। आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य में भी सफल होते हैं। अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रुचि होती है। राजा और परिवार के लिए वफादार रहते हैं। सट्टेबाजी में रुचि होती है। सरकारी नौकरी, पुलिस और सेना में सफल रहते हैं। किसी एक क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं। व्यक्तित्व आकर्षक होता है, विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं। काम-वासना का आधिक्य रहता है, मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं। दूरस्थ स्थान, पर्वत आदि में घूमने के शौकीन होते हैं, ढंडे स्थानों से बचाव करते हैं।

संभाव्य रोग सिंह राशि :

शोथ, लू लगना, मिर्गी, ज्वर, तानिका शोथ (मैंनिंगाइटिस), हृदय रोग आदि।

19 से 36 वर्ष की आयु का समय उत्तम होता है। 37 से 42 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 46 से 62 वर्ष के समय में स्वास्थ्य समस्याएं, परेशानियां, मुकदमे रहते हैं। 21, 28 और 35 वें वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 66 वें वर्ष में दुर्घटना की संभावना होती है। 5, 13, 28 और 48 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

घने वनों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिनबली, शीर्षोदय, निवास-गुफाएं, लम्बे गाल, चौड़ा चेहरा, क्रूर राशि, पुरुष राशि, दिनबली होती है।

सिंह राशि के उपयुक्त व्यवसाय

प्रशासन, शेयर मार्केट, आभूषण, चिकित्सा, फिल्म्स प्रोडक्शन

सिंह राशि की मित्र राशि

मेष, कर्क, धनु, मीन, वृश्चिक

सिंह राशि का तत्व

आग

सिंह राशि का संबद्ध चक्र

अजन

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years