साप्ताहिक राशिफल (सिंह राशि)

weekly_rashifal
सप्ताह के शुरु में आपके शानदार प्रदर्शन की वजह से अचानक से आपके धन और आय में बढ़ोत्तरी होगी। भार्इ-बहनों और जीवनसाथी का सहयोग, सलाह, समर्थन आपके धन के प्रवाह में वृद्धि करेगा और आपको अतिरिक्त लाभ हो सकता है। सप्ताह के मध्य के दिन आपके बच्चों के स्वास्थ्य और मन की स्थिति के लिए शुभ नहीं हैं। आप अपने जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। कायों को समयावधि में पूरा करने करना आपके लिए कठिन होगा। कार्यक्षेत्र में आपको अपनी छवि खोने का डर रहेगा। सप्ताह के शेष दिनों में आप अपनी सेहत, शोध कार्य, प्रशासनिक कौशल और मानसिक शक्ति बढ़ाने के लिए आवश्यक कदम उठायेंगे। आप ल‚टरी टिकट, जुआ और जोखिमपूर्ण क्षेत्रों से धन कमाने की योजना बनायेंगे। स्वास्थ्य को बनाए रखने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। यद्यपि आप बहुत ज्यादा ध्यान केंद्रित कर, सुनियोजित तरीके से कार्य करेंगे फिर भी आपके कायों के मध्य बाधाएं आयेंगी।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

सिंह राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण सिंह राशि

अच्छा कद, चैड़े कंधे, सुदृढ़ शरीर, प्रभावशाली व्यक्तित्व, अंडाकार चेहरा, शरीर का ऊपरी भाग सुडौल, पतली कमर, नीली या पीली आंखें।

अन्य गुणः

प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन में सक्षम। स्पष्टवादी, दयालु, क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील। पठन-पाठन के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं। लोगों में आत्मविश्वास, जागृत करने में निपुण होते हैं। चाटुकारी से अप्रसन्न होते हैं। मुख्य गुण है इनका शांत स्वभाव। पूर्व दिशा की यात्रा और पूर्व दिशा की ओर, मुख करके कार्य करना लाभकारी रहता है। आत्मविश्वास और वस्तुओं का संग्रह इनकी सफलता के मूलाधार हैं। आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य में भी सफल होते हैं। अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रुचि होती है। राजा और परिवार के लिए वफादार रहते हैं। सट्टेबाजी में रुचि होती है। सरकारी नौकरी, पुलिस और सेना में सफल रहते हैं। किसी एक क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं। व्यक्तित्व आकर्षक होता है, विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं। काम-वासना का आधिक्य रहता है, मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं। दूरस्थ स्थान, पर्वत आदि में घूमने के शौकीन होते हैं, ढंडे स्थानों से बचाव करते हैं।

संभाव्य रोग सिंह राशि :

शोथ, लू लगना, मिर्गी, ज्वर, तानिका शोथ (मैंनिंगाइटिस), हृदय रोग आदि।

19 से 36 वर्ष की आयु का समय उत्तम होता है। 37 से 42 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 46 से 62 वर्ष के समय में स्वास्थ्य समस्याएं, परेशानियां, मुकदमे रहते हैं। 21, 28 और 35 वें वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 66 वें वर्ष में दुर्घटना की संभावना होती है। 5, 13, 28 और 48 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

घने वनों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिनबली, शीर्षोदय, निवास-गुफाएं, लम्बे गाल, चौड़ा चेहरा, क्रूर राशि, पुरुष राशि, दिनबली होती है।

सिंह राशि के उपयुक्त व्यवसाय

प्रशासन, शेयर मार्केट, आभूषण, चिकित्सा, फिल्म्स प्रोडक्शन

सिंह राशि की मित्र राशि

मेष, कर्क, धनु, मीन, वृश्चिक

सिंह राशि का तत्व

आग

सिंह राशि का संबद्ध चक्र

अजन

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years