मासिक राशिफल (सिंह राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह के ग्रह, सितारें आपके स्वास्थ्य को शुभता प्रदान कर रहे हैं। इस माह के दौरान अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहने के बहुत कम कारण बन रहे है। सेवन किये गये आहार से आपका शरीर पुष्ट होकर अधिकतम लाभ प्राप्त करेगा। शारीरिक तंत्र की अनुकूलता आपके शारीरिक सुख को बेहतर करेगी। आप काफी सक्रिय और ऊर्जावान बने रहेंगे। पोषक तत्वों का शरीर में लगना आपकी उत्पादक शक्तियों को बढ़ाएगा, जिसे देख आप को सुखद आश्चर्य होगा। जीवन के सभी विषयों का आनंद लेने में आप समर्थ रहेंगे। सावधानियां न बरतने पर हिंसक दुर्घटना की संभावना बन सकती हैं। इस माह अवधि में आपको चोट आदि से बचना होगा। दुर्घटनाओं से बचाव करें और अपना ख्याल रखें।

धन-सम्पत्ति:

वित्तीय संभावनाओं के लिए यह काफी संतोषजनक बना हुआ है। इस माह में आपको बिना कठिनाई के महत्वपूर्ण बढ़त प्राप्त होगी। सीखने और आध्यात्मिक स्तर के प्रतिभाशाली लोगों के साथ जुड़ना आपको मानसिक संतुष्टि देगा। उद्यमों का सफल समापन किया जा सकता हैं। संस्कृति का शोधन करने के लिए यह संतोषजनक समय है। आप अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। उद्देश्यों की प्राप्ति के मार्ग में कठिनाईयों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ देरी की संभावनाएं बन रही है। फिर भी इसमें सफलता सुनिश्चित बन रही हैं। यह बहुत अच्छी अवधि है। इसमें आपको संतोष जनक स्थिति बनी हुई हैं।

कार्य व्यवसाय:

आपके पेशेवर उन्नति के लिए यह माह बहुत उत्साहवर्धक नहीं बना हुआ हैं। कड़ी मेहनत करने के बावजूद इस माह के परिणाम आपके लिए बहुत सुखद नहीं बने हुए है। इस माह की उत्कृष्टता केवल कार्यस्थल का माहौल सौहार्दपूर्ण बने रहने में बनी हुई हैं। कार्यों के माध्यम से आपको उम्मीद के अनुरुप लाभ नहीं मिल पायेंगे। साथ ही इस समय में संपर्क भी आपके लिए बहुत मददगार सिद्ध नहीं होंगे। कठिन परिस्थितियों से बाहर आने के लिए आपको अपनी क्षमताओं पर विशेष रुप से निभर्र रहना होगा। उत्तर दिशा में यात्रा करने से आपको कुछ लाभों की प्राप्ति हो सकती है। इस माह के दौरान आपको सावधानी रखनी होगी। तथा धैर्य से काम लेना होगा।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

यह माह शिक्षा कार्यों के लिए बेहद फायदेमंद बना हुआ हैं। जहां तक आपकी शैक्षिक संभावनाओं का संबंध है, इस माह के सितारें आपको शुभ फल प्रदान कर रहे हैं। उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले छात्रों को अच्छे स्कोर प्राप्त करने के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। इस वर्ग के द्वारा चुने गए क्षेत्रों में प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कानून के छात्रों का प्रदर्शन इस अवधि में संतोषजनक रहेगा। नृत्य, नाटक, संगीत, चित्रकला, मूर्तिकला और अन्य कला के छात्रों का कार्य प्रदर्शन काफी अच्छा हो सकता हैं। यह वर्ग इस अवधि में अच्छे स्कोर के साथ उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षा के उम्मीदवारों को सामान्य प्रयासों से ही अपने लक्ष्य प्राप्त होने की संभावना बन रही हैं।

यात्रा

इस माह के सितारों की स्थिति आपके लिए बहुत सकारात्मक बनी हुई है, क्योंकि इस अवधि के सितारें आपके लिए सुखद योग बना रहे है। कार्यों के सिलसिले में यात्राएं करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। यात्राओं के द्वारा किए जाने वाले कार्यों में सफलता का परिणाम उत्तम बना हुआ है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पश्चिम दिशा है। विदेश यात्राएं भी अपने लक्ष्यों को साकार करने में सफल होंगी। जो व्यक्ति इस अवधि में यात्राओं की योजना बना रहे है उन्हें इस समय में शीघ्र निर्णय लेने होंगे।

परिवार एवं समाज

इस माह के गोचरीय प्रभाव से कुछ विशेष शुभ होने के संकेत नहीं हैं तथा परिवार में कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। परिवार का वातावरण विशेष सुखदायी नहीं रहेगा तथा खर्च बढ़ने से वित्तीय समस्याएं उत्पन्न होंगी। समस्याओं का कुछ समाधान प्राप्त करने के लिए अपने खर्चों को योजनाबद्ध तरीके से करने का प्रयास करें। पारिवारिक सम्बन्धों में भी गम्भीर कटुता आने के संकेत प्राप्त हो रहे हैं और इस परिस्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए तथा तनाव को कम करने के लिए चतुरार्इ से समस्या का परिस्थिति के अनुसार समाधान निकालें। बच्चे अतिरिक्त तनाव उत्पन्न कर सकते हैं इसलिए उनकी गतिविधियों पर भी पैनी नजर रखें।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर में आपके बच्चों की उन्नति के विषय में कुछ भी प्रसन्नतादायक इंगित नहीं हो रहा है। बहुत सम्भावना है कि आपमें से बहुत से बच्चों को शिक्षकों के साथ सम्बन्धों में अपने दुर्व्यवहार के चलते कुछ तनाव का सामना करना पड़े। कुछ एक मामलों में आपको बीच-बचाव करना जरूरी हो जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त कोचिंग की आवश्यकता पड़ेगी। इन बच्चों मे से बहुत से बच्चों का परिणाम आशाजनक नहीं रहेगा तथा उन्हें कठिनार्इ आने पर लगातार परिश्रम करते रहना पड़ेगा।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

सिंह राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण सिंह राशि

अच्छा कद, चैड़े कंधे, सुदृढ़ शरीर, प्रभावशाली व्यक्तित्व, अंडाकार चेहरा, शरीर का ऊपरी भाग सुडौल, पतली कमर, नीली या पीली आंखें।

अन्य गुणः

प्रभुत्वशाली, मुखर, ताकतवर, प्रशासन में सक्षम। स्पष्टवादी, दयालु, क्षमाशील, महत्वाकांक्षी, संकल्पशील। पठन-पाठन के शौकीन होते हैं। आय सीमित होने पर भी शान से जीते हैं। लोगों में आत्मविश्वास, जागृत करने में निपुण होते हैं। चाटुकारी से अप्रसन्न होते हैं। मुख्य गुण है इनका शांत स्वभाव। पूर्व दिशा की यात्रा और पूर्व दिशा की ओर, मुख करके कार्य करना लाभकारी रहता है। आत्मविश्वास और वस्तुओं का संग्रह इनकी सफलता के मूलाधार हैं। आत्मविश्वास और धैर्य के बल पर कठिन कार्य में भी सफल होते हैं। अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकते हैं। नाटक, कविता और कलाओं में रुचि होती है। राजा और परिवार के लिए वफादार रहते हैं। सट्टेबाजी में रुचि होती है। सरकारी नौकरी, पुलिस और सेना में सफल रहते हैं। किसी एक क्षेत्र में महारत हासिल करते हैं। व्यक्तित्व आकर्षक होता है, विपरीत लिंग के व्यक्ति आकर्षित होते हैं। काम-वासना का आधिक्य रहता है, मांसाहारी भोजन पसंद करते हैं। दूरस्थ स्थान, पर्वत आदि में घूमने के शौकीन होते हैं, ढंडे स्थानों से बचाव करते हैं।

संभाव्य रोग सिंह राशि :

शोथ, लू लगना, मिर्गी, ज्वर, तानिका शोथ (मैंनिंगाइटिस), हृदय रोग आदि।

19 से 36 वर्ष की आयु का समय उत्तम होता है। 37 से 42 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 46 से 62 वर्ष के समय में स्वास्थ्य समस्याएं, परेशानियां, मुकदमे रहते हैं। 21, 28 और 35 वें वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 66 वें वर्ष में दुर्घटना की संभावना होती है। 5, 13, 28 और 48 वें वर्ष अशुभ होते हैं।

घने वनों के स्थान, पर्वत, टीले, किले, दिनबली, शीर्षोदय, निवास-गुफाएं, लम्बे गाल, चौड़ा चेहरा, क्रूर राशि, पुरुष राशि, दिनबली होती है।

सिंह राशि के उपयुक्त व्यवसाय

प्रशासन, शेयर मार्केट, आभूषण, चिकित्सा, फिल्म्स प्रोडक्शन

सिंह राशि की मित्र राशि

मेष, कर्क, धनु, मीन, वृश्चिक

सिंह राशि का तत्व

आग

सिंह राशि का संबद्ध चक्र

अजन

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years