मासिक राशिफल (तुला राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह अवधि में ग्रह, सितारें बड़े पैमाने पर आपके स्वास्थ्य को शुभ आशिर्वाद प्रदान कर रहे हैं। आपका शारीरिक तंत्र आपको पौष्टिक भोजन का पूरा लाभ प्रदान कर आपके मन और शरीर को असाधारण शक्ति और जीवन शक्ति प्रदान कर रहा है। यह आपकी उत्पादक शक्तियों का सबसे उत्तम प्रयोग होगा। अत्यधिक परिश्रम करने से आपके शारीरिक तंत्र पर आंशिक रूप से अनुचित दबाव पड़ सकता हैं। इस दबाव में कमी करने के लिए आप अपने कार्यों की एक अनुसूची तैयार कर उसके अनुसार कार्यों को पूर्ण करें तो आपके लिए हितकारी रहेगा। महीने भर आप सक्रिय और ऊर्जावान बने रहेंगे। तथा मानसिक और भावनात्मक प्रबलता आपको अतिरिक्त बोनस के रूप में प्राप्त होगी।

धन-सम्पत्ति:

इस माह में बन रही ग्रह एवं सितारों की स्थिति आपकी वित्तीय संभावनाओं के लिए बहुत अनुकूल नहीं बन रही हैं। इस समय में आपका अंतराज्यीय वाणिज्यिक लेन-देन और विदेशी व्यापार संबंध बनाना आपके लिए हानि का कारण बन सकता हैं। माह अवधि में सामान्य लाभ प्राप्त करने के लिए भी बहुत अधिक संघर्ष करना पड़ सकता हैं। फिर भी आपको इनमें सफलता प्राप्त होने की संभावना कम ही बन रही हैं। नए उद्यमों को शुरु करने और निवेश करने के लिए ग्रह अनुकूल नहीं बने हुए हैं। यदि इन पर कार्य आरम्भ किया जाता है तो इनका कार्य मध्य में बाधित हो सकता हैं। इसके अलावा बैंकों या वित्तीय संस्थानों से ऋण प्राप्ति की मंजूरी प्राप्त करना आपके लिए इस समय में सहज नहीं होगा। यह आपके लिए अनुकूल अवधि नहीं हैं। इसलिए अवधि की प्रतिकूलता समाप्त होने तक आपको कम लाभ पर ही संतोष करना होगा।

कार्य व्यवसाय:

इस माह के ग्रह एवं सितारों की स्थिति आपके पेशेवर जीवन में उन्नति के पक्ष से काफी अच्छी बन रही हैं। ग्रहों की अनुकूलता आपकी व्यावसायिक सफलता के लिए उत्तम बनी हुई हैं। माह अवधि में प्रत्याशित लाभ प्राप्ति आपको सामान्य से अधिक हो सकती हैं। छोटी अवधि की यात्राओं से आपको अपनी व्यावसायिक संभावनाओं को बेहतर करने में मदद मिलेगी। कार्य क्षेत्र का वातावरण इस अवधि में हर प्रकार के संघर्ष से मुक्त होने के कारण आपके लिए काफी सुखद बना हुआ हैं। यह आपको लाभ और संतुष्टि दोनों देगा। कार्य करने में आपको आनंद आएगा। कुछ महिला सहयोगियों के सहयोग से आपके पेशेवर जीवन की संभावनाओं को महत्वपूर्ण बढ़ावा मिलेगा। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए सुखद और उपयोगी माह बना हुआ हैं। इस माह के दौरान आपको व्यवसाय में सफलता प्राप्त हो सकती हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

अपनी शैक्षिक कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए इस माह के सितारों का संयोजन सकारात्मक नहीं बन रहा है। अधिकतर कार्यों में नकारात्मक स्थिति बनी हुई हैं। माह अवधि में आपका व्यवहार आत्म मुखर और हठी हो सकता हैं। सीखने के लिए यह समय आपके लिए मुश्किल साबित हो सकता हैं। माह अवधि में आपको संयम बरतना होगा और अपनी इस प्रवृत्ति पर नियंत्रण रखना होगा। कला विषयों में अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए समय कठिन बना हुआ हैं। अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी होगी। प्रतियोगिता परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों को सफल होने के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेनी होगी। इस समय की परिस्थितियों में यह आपके लिए आवश्यक रहेगा।

यात्रा

माह अवधि में आप अपने लाभों को बढ़ाने के लिए यात्राओं का प्रयोग करें, क्योंकि इस माह के सितारों की भविष्यवाणी आपके लिए उत्साहपूर्ण बन रही है। यात्राओं से सफलता का स्कोर काफी उच्च बन रहा है। इसके अलावा यह भी संभावना बन रही है कि इस समय की गई विदेश यात्राएं भी बेहद सफल हो सकती है। यात्राओं के माध्यम से अधिक से अधिक उद्देश्यों को साकार करने में सहयोग प्राप्त होगा। कलाकार, नर्तक, अभिनेताओं और इसी क्षेत्र में कायर्रत व्यक्तियों की यात्राएं भी सुखद रहने की संभावना बन रही है। यह वर्ग इस अवधि में कुछ नए स्थानों की यात्रा भी कर सकता है। व्यावसायिक प्रयोजनो को यात्राओं के माध्यम से सफल किया जा सकता है।

परिवार एवं समाज

इस माह के अनुकूल ग्रह गोचर से ऐसा प्रतीत होता है कि सभी पारिवारिक मसलों में आशातीत सफलता प्राप्त होगी व घर में प्रसन्नता तथा उत्तम भाग्य के प्रभाव से आपको किसी भी प्रकार का अभाव नहीं रहेगा। आप वैवाहिक जीवन में पूर्णतः आनन्दित रहेंगे और अपने जीवनसाथी से भरपूर प्रेम प्राप्त करके पूर्णतः संतुष्ट रहेंगे। बच्चे भी श्रेष्ठतम प्रदर्शन से अपनी परीक्षा व अन्य गतिविधियों में बेहतर परिणाम लाकर आपको प्रफुल्लित रखेंगे तथा आर्थिक रूप से भी कुल पारिवारिक आय में निश्चित वृद्धि के संकेत हैं।

संतान

इस माह में आपके बच्चों का मधुर व्यवहार उनके बुजुर्गों के लिए प्रसन्नतादायक रहेगा तथा वे पढ़ार्इ व अन्य गतिविधियों में भी श्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। आपके बच्चे विभिन्न प्रकार के पुरुस्कार जीतने में सफल होंगे। उनका प्रदर्शन उन्नति की दृष्टि से प्रभावशाली होगा। ललित कला, संगीत, नाटक, नृत्य, पेंटिग व मूर्ति कला जैसी रचनात्मक गतिविधियों में भी ये उत्तम सफलता प्राप्त करेंगे।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

तुला राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण तुला राशि

लंबा-पतला, सुदृढ़-सुडौल शरीर, सुंदर चेहरा, लावण्यमयी त्वचा, मध्यायु में गंजापन हो जाता है, भौंहें सुंदरता में वृद्धि करती हैं। नाक थोड़ी मुड़ी हुई (तोते जैसी) होती है, दांतों के मध्य में खाली जगह होती है, मस्तक उठा हुआ होता है।

अन्य गुण :

नम्र, दयालु, ईमानदार, न्याय करने में निपुण, निर्णय लेने से पूर्व हर पहलू का विश्लेषण करते हैं। दूसरों के धन के लालुप होते हैं मगर आश्रितों के सहायक रहते हैं। भावुक मगर लचीले स्वभाव के होते हैं। क्रोध शीघ्र शांत हो जाता है। स्वयं की बजाय अन्यों का अधिक ध्यान रखते हैं। वाद-विवाद में पटु होते हैं। सदा न्याय, शांति, प्रेम का समर्थन करते हैं। तुला वायु तत्व की राशि होने के कारण सदा सुंदरता और प्रकृति के प्रेमी होते हैं। पर्यटन के शौकीन होते हैं, इस कारण आवास में भी परिवर्तन कर लेते हैं। उच्चकोटि का जीवन यापन करते हैं। वेशभूषा, फर्नीचर, वाहन और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखते हैं। व्यापार में कुशल होते हैं। अधिकांशतः लोकप्रिय होते हैं, व्यापार में अच्छे साझेदार साबित होते हैं। उत्तम सेल्समैन, लाएसां अधिकारी और रिसेप्शनिस्ट बनते हैं। कलाप्रेमी होते हैं और महिलाओं के मध्य विचरना पसंद करते हैं। सौभाग्यशाली महिलाएं इन्हें पसंद करती हैं।

संभाव्य रोग तुला राशि :

गुर्दों के रोग, मेरुदंड में दर्द, संक्रामक रोग। महिलाओं में गर्भाशय के रोग होते हैं। 18 से 27 वर्ष की आयु में बहुत प्रगति करते हैं, 28 से 42 वर्ष के मध्य उत्तम धनार्जन होता है। 8, 15, 35, 62 और 64 अशुभ वर्ष हैं।

व्यापारी, दुकान, अनाज का स्थान, व्यापारी का घर, वर्ण काला, मध्यम कद, शीर्षोदय, व्यापारिक स्थान, जवानी में पतला शरीर परन्तु मोटापे की ओर झुकाव, गोल चेहरा, पुरुष राशि की होती है।

तुला राशि के उपयुक्त व्यवसाय

अभिनय, कानून, गायन, फोटोग्राफी, फैशन डिजाइन एवं होटल व्यवसाय, फर्नीचर, सिलाई

तुला राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, कन्या, मकर, कुंभ राशि

तुला राशि का तत्व

हवा

तुला राशि का संबद्ध चक्र

अनाहत

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years