मासिक राशिफल (वृश्चिक राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

इस माह अवधि में आपको अतिरिक्त देखभाल और ध्यान की जरुरत पड़ सकती हैं। क्योंकि इस माह में ग्रह, सितारों का शुभ आशीर्वाद का अभाव बन रहा हैं। इसकी क्षतिपूर्ति करने के लिए आपको अपना खास ख्याल रखना होगा। पाचन अंग, वायु और पुरानी बीमारियों से संबंधित शिकायतें आपके लिए परेशानियां खड़ी कर सकती हैं। आपको इन रोगों से बचाव हेतु सतर्कता बनाए रखनी होगी। समय पर उचित उपचार न कराना आपकी समस्याओं को गंभीर रूप प्रदान कर सकता है। इसके अतिरिक्त आपके छोटे रोग भी लम्बी अवधि के रोगों में परिवर्तित हो सकते हैं। आपको अपनी उत्पादक शक्तियों के बारे में भी सावधान रहनी की आवश्यकता रहेगी। सावधानियां एक निवारक उपाय के रूप में कार्य करेंगी। माह अवधि के दौरान अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना आपको प्रतिकूल समय में स्वस्थता प्रदान करेगा।

धन-सम्पत्ति:

इस माह के सितारों की स्थिति आपकी वित्तीय संभावनाओं के लिए बहुत अनुकूल नहीं बन रही हैं। लेखकों, कलाकारों, मूर्तिकारों और अन्य कला जानकारों के लिए इस अवधि में संभावनाएं सुखद नहीं बनी हुई हैं। शैक्षिक क्षेत्र के प्रतिभाशाली लोगों के साथ कार्य करने के लिए बनाई गई अधिकांश योजनाओं के लक्ष्यों को प्राप्त करते हुए आपके लिए संघर्ष की स्थिति बन सकती हैं। बहुत अधिक प्रयास करने के बाद भी आपको इनमें ज्यादा सफलता प्राप्त नहीं हो पायेगी। बैंकों या वित्तीय संस्थाओं से ऋण के लिए आवेदन के प्रस्ताव इस समय में स्वीकृत न होने की संभावना बन रही हैं। नए उदयमों का विस्तार करने और निवेश करने से संबंधित योजनाओं को समय के शुभ होने तक स्थगित करना ही हितकारी रहेगा।

कार्य व्यवसाय:

यह माह आपकी व्यावसायिक संभावनाओं के लिए काफी उज्जवल बना हुआ हैं। माह अवधि में सितारों की शुभता प्राप्त होने के कारण इस अवधि में आपका पेशेवर जीवन उन्नतिशील रहेगा। इस समय में आप पर कार्य भार काफी हद तक बढ़ सकता हैं। परन्तु फिर भी कार्य करने में आप आनंद का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र का माहौल तनावमुक्त और सहज बना रहने की संभावनाएं बन रही हैं। कुछ महिला सहयोगी आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती हैं। यह आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। तथा यह आपके पेशेवर जीवन की संभावनाओं को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। इस समय में आपके द्वारा लाभकारी यात्राएं तय हो सकती हैं। माह अवधि की लाभप्रद दिशा दक्षिण दिशा बन रही हैं। कुल मिलाकर यह माह आपके लिए लाभकारी माह साबित हो सकता हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

इस माह के सितारों की भविष्यवाणी विशेष रुप से अनुकूल नहीं बन रही हैं। इस अवधि में आप अपने शैक्षिक प्रयासों को लेकर चिंतित रहेंगे। आप में से कई को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए काफी संघर्ष करना होगा। समय स्थिति नकारात्मक बनी हुई हैं। शिक्षकों के प्रति आपका रवैया आत्म मुखर और हठी हो सकता हैं। इस समय में आपके लिए विषयों की विषयवस्तु को सीखना काफी मुश्किल रहेगा। अपनी इस प्रवृत्ति पर आपको अंकुश लगाना चाहिए। सफल होने के लिए लगन और मेहनत में किसी प्रकार की कमी न करें। संघर्ष का तत्व बने रहने से घबरायें नहीं। किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में बैठने वाले छात्रों को इस अवधि में अतिरिक्त कोचिंग लेनी होगी। इसके बाद ही आपकी सफलता और विफलता के बीच का अंतर दूर होगा।

यात्रा

इस माह यात्राओं से लाभ प्राप्ति की उम्मीद नहीं बन रही है, क्योंकि इस माह के सितारों क संयोजन आपके लिए अनुकूल नहीं बना हुआ है। कलाकार, अभिनेता, कवियों और इसी प्रकार के कार्यों में लगे हुए व्यक्तियों के लिए भी यात्राएं करना सुखद नहीं रहेगा। पेशेवर हो या पारिवारिक यात्राएं दोनों ही प्रकार की यात्राओं से लाभ प्राप्ति के संकेत नहीं बन रहे है। यात्राओं का लाभ रहित होना आपको निराशा में लेकर जा सकता है। इसके अलावा नौकरी या व्यापार से जुड़े सौदों और कार्यों के लिए की गई यात्राओं से भी निराशा का सामना करना पड़ सकता है। बिक्री और विपणन आदि के क्षेत्रों के व्यक्तियों के लिए यात्राओं से कष्ट की स्थिति बनी हुई है। इसी प्रकार विदेश यात्राएं भी निरर्थक साबित हो सकती है।

परिवार एवं समाज

इस माह के ग्रह गोचर के अनुसार पारिवारिक स्थिति में मन को आनन्दित करने वाली सम्भावनाएं नहीं बन पाएंगी। परिवार के महिला सदस्यों के साथ विशेष रूप से जीवनसाथी के साथ सम्बन्धों में कड़वाहट की स्थिति से बचने के लिए सावधानी पूर्वक व्यवहार करें। परिवार का वातावरण विशेष सुखदायी नहीं रहेगा तथा खर्च बढ़ने से वित्तीय समस्याएं उत्पन्न होंगी। बच्चे भी शत्रु की भूमिका में रहेंगे और पढ़ार्इ पर ध्यान नहीं देंगे। उन्हें अनुशासित करने की आवश्यकता है।

संतान

इस माह का ग्रह गोचर आपके बच्चों की उन्नति के लिए प्रतिकूल है। बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के लिए कठिन परिश्रम करेंगे तथा अतिरिक्त कोचिंग भी लेंगे। परन्तु इसके बावजूद भी शुभ परिणाम प्राप्त करना सरल नहीं होगा। कुल मिलाकर आपके बच्चे का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहेगा। कुछ एक बच्चों के लिए अतिरिक्त ट्यूशन देने की आवश्यकता पड़ेगी। अभिभावकों को अपने बच्चों की पढ़ार्इ में तरक्की हेतु उन पर कड़ी नजर रखनी होगी।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

वृश्चिक राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण वृश्चिक राशि

मध्यम कद, सुडौल शरीर और अंग, चौड़ा चेहरा, घुंघराले बाल, श्याम वर्ण, उन्नत ठोड़ी।

अन्य गुण :

स्पष्टवादी, निडर, रूखा व्यवहार। उत्तम मस्तिष्क, बुद्धिमान, इच्छाशक्ति से युक्त। शब्दों का उत्तम चुनाव करते हैं। अन्य लोगों के मामलों में दखल नहीं देते हैं। अक्सर तानाशाह होते हैं, कभी थकान नहीं होती। जब तक आश्वस्त न हो जाएं कि उनका विषय का ज्ञान सर्वोच्च कोटि का है, मुह नहीं खोलते। वार्तालाप और लेखन में दक्ष होते हैं, अपने बुद्धिबल के सहारे रहते हैं। उच्चकोटि की प्रशासनिक क्षमता और आत्मविश्वास से युक्त होते हैं। गुप्त रूप से अपराध करने में सक्षम होते हैं। परिश्रम और साहस के बल पर धनार्जन करते हैं। स्वयं के बल पर सफल होते हैं। सामाजिक आंदोलनों में सक्रिय होते हैं। समाज में सलाहकार/नेता बनते हैं। सेना और पुलिस में सफलतापूर्वक कार्य करते हैं, इनके बहुत से शत्रु होते हैं। मौलिक अनुसंधान में चतुर होते हैं। अकेले रहकर बेहतर कार्य करते हैं। मैदान के खेलों के शौकीन होते हैं। संगीत, कला, नृत्य आदि में प्रवीण होते हैं। पराविद्या में रूचि होती है। काम-वासना अधिक होती है, साथी को पशु की तरह प्रयोग करते हैं।

संभाव्य रोग वृश्चिक राशि :

गुप्त रोग, प्रोस्टेंट ग्रंथि, पित्ताशय आदि के रोग आयु के 29 से 45 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं। 62 से 71 वर्ष की आयु में गंभीर व्याधि होती है या ऑपरेशन होता है।

अशुभ वर्ष वृश्चिक राशि :

11, 28, 38, 52, 62

छेद या बिल वाला स्थान, विष, शीर्षोदय राशि, चौड़ी, फैली हुई आंखें तथा छाती। बाल्यावस्था में बीमार, क्रूर कामों में रुचि, साहसी, सहनशक्ति, प्रबन्धक, स्त्री राशि होती है।

वृश्चिक राशि के उपयुक्त व्यवसाय

सेना, रक्षा, रेलवे, दूरसंचार, नौसेना, बीमा, चिकित्सा, मैकेनिकल और मशीनरी

वृश्चिक राशि की मित्र राशि

कर्क, सिंह, धनु, मीन, मेष राशि

वृश्चिक राशि का तत्व

पानी

वृश्चिक राशि का संबद्ध चक्र

मणिपुर

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years