मासिक राशिफल (कन्या राशि)

monthly_rashifal

स्वास्थ्य:

माह अवधि के दौरान आपको क्षतिपूर्ति करने के लिए अपने स्वास्थ्य की ज्यादा देखरेख करनी होगी। क्योंकि माह अवधि में आपको ग्रहों एवं सितारों की शुभता का आशीर्वाद प्राप्त नहीं हो रहा हैं। माह अवधि के दौरान आपका शरीर भी पौष्टिक आहार का लाभ ज्यादा उठाने में सक्षम नहीं होगा। पौष्टिक भोजन से भी आपके स्वास्थ्य सुख में अधिक लाभ होने की संभावना नहीं बन रही हैं। माह अवधि में चोट, दुर्घटना और असंभावित घटनाओं के कारण स्वास्थ्य सुख की कमी हो सकती है। इसके अलावा आपकी उत्पादक शक्तियां भी प्रभावित हो सकते हैं। यह प्रतिकूल स्थिति कुछ समय के लिए बनी हुई है। उचित सावधानी बरतें और उपयुक्त कदम उठाने से आप माह अवधि में स्वास्थ्य चिंताओं से मुक्त रह सकते हैं।

धन-सम्पत्ति:

इस माह में बन रहे सितारों की भविष्यवाणी के अनुसार इस समय की वित्तीय संभावनाएं बहुत उत्साहवर्धक नहीं बन रही हैं। विदेशी व्यापार में लगे व्यक्तियों के लिए यह समय प्रतिकूल सिद्ध हो सकता हैं। ऐसे क्षेत्रों में आपको कुछ न कुछ बाधाओं का सामना करना पड़ सकता हैं। समय के प्रतिकूल होने के कारण इस समय की अधिकांश योजनाओं में सफलता प्राप्त होने की संभावना कम ही बन रही हैं। नियोजित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता हैं। नए उद्यमों में निवेश करने से बचें। इसके अतिरिक्त बैंक या वित्तीय संस्थाओं से ऋण प्राप्ति आपके लिए सहज नहीं होगी। आपके द्वारा बैंकों को भेजे गए ऐसे प्रस्तावों को वापस किया जा सकता है।

कार्य व्यवसाय:

व्यावसायिक संभावनाओं के लिए माह के सितारों का संयोजन सामान्य रुप से आपके लिए लाभदायक नहीं बना हुआ हैं। माह अवधि में यदि आप सावधान नहीं रहते है तो आपकी आर्थिक स्थिति और अधिक खराब हो सकती हैं। सावधानियां रखने से स्थिति को नियंत्रित रखा जा सकता हैं। शीघ्र लाभ प्राप्ति के लिए आप कानून के बाहर जाकर कार्य करने का प्रयास करेंगे, परन्तु यह आपके लिए सही नहीं होगा। आपको कानून के दायरे में रहकर अपने पेशे से लाभ अर्जित करने का प्रयास करना होगा। विपरीत परिस्थिति और बाधाओं का समाधान करते हुए उनसे बाहर आने की कोशिश करें। गलत चीजों को अनदेखा करना ही सही रहेगा। इस अवधि में आपका कार्य भार बढ़ सकता हैं। धैर्य रखना इस समय में उत्तम उपाय सिद्ध हो सकता हैं। संपर्को का लाभ आपको नहीं मिल पाएगा। व्यावसायिक संभावनाओं को बेहतर करने के पक्ष से इस अवधि में बहुत अच्छघ् योग नहीं बन रहे हैं।

करियर एवं प्रतियोगी परीक्षा:

माह अवधि में सितारों की भविष्यवाणी आपके शैक्षिक कार्यों के लिए विशेष रुप से अनुकूल नहीं बन रही हैं। अतः इस अवधि में आप अपनी शैक्षिक संभावनाओं को लेकर चिंतित रहेंगे। शिक्षा क्षेत्र में शीर्ष पर बने रहने के लिए आपको प्रेरणा की कमी महसूस होगी। शैक्षिक प्रतिस्पर्धा में बढ़त लेने के लिए आपको प्रयासों को बढ़ाना होगा। वरना आपके परिणाम इसके प्रभाव क्षेत्र में आ सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्रों के लिए अतिरिक्त कोचिंग लेना लाभकारी रहेगा। इस अवधि में कोचिंग का निर्णय आपकी सफलता और विफलता के बीच के अंतर को दूर करेगा। तकनीकी छात्रों और चिकित्सा के छात्रों को अपनी रेंकिंग बनाए रखने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ सकते हैं। कला विषयों के छात्र वर्ग को भी अपने उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए बहुत अधिक मेहनत करनी होगी।

यात्रा

माह अवधि के सितारों की स्थिति आपके लिए बहुत उज्जवल नहीं बनी हुई है। इसलिए संभावना बन रही है कि इस समय में आपका यात्रा करना उत्तम नहीं रहेगा। यात्राओं के दौरान चोट और दुर्घटना की स्थिति बन सकती है। समय के प्रतिकूल होने पर छात्रों को शारिरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्राओ में पहल करना और अधिक साहस दिखाना इस समय में कष्टकारी सिद्ध हो सकता है। यात्राओं के परिणाम विफल रहने के योग बन रहे है। यात्रा की सबसे अनुकूल दिशा पश्चिम दिशा है। बहुत आवश्यक होने पर इस दिशा में यात्रा की जा सकती है। विदेश यात्राएं भी नुकसान का कारण बन सकती है।

परिवार एवं समाज

इस माह के गोचरीय प्रभाव से कुछ विशेष शुभ होने के संकेत नहीं हैं तथा परिवार में कुछ समस्याएं बनी रहेंगी। जिसमें महिला सदस्यों के साथ सम्बन्धों को लेकर आर्इ कड़वाहट कम होने की सम्भावना कुछ कमजोर है। पत्नी के साथ व्यवहार में विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चे भी आपकी चिंता का सबब बनेंगे। उनकी गतिविधियों को सावधानीपूर्वक मुआयना करके अपना समय व सामर्थ्य प्रयोग करके उनका सही मार्गदर्शन करें। परिवार का वातावरण विशेष सुखदायी नहीं रहेगा तथा खर्च बढ़ने से वित्तीय समस्याएं उत्पन्न होंगी।

संतान

इस माह के ग्रह गोचर में आपके बच्चों की उन्नति के विषय में कुछ भी प्रसन्नतादायक इंगित नहीं हो रहा है। बहुत सम्भावना है कि आपमें से बहुत से बच्चों को चोट आदि लग जाए। इसलिए साहसिक कार्यों व खेल-कूद में रुचि रखने वाले बच्चों को जोखिम उठाने रोका जाए। प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लेने वाले बच्चों को सफलता प्राप्ति के लिए अतिरिक्त कोचिंग की आवश्यकता पड़ेगी। इन बच्चों मे से बहुत से बच्चों का परिणाम आशाजनक नहीं रहेगा तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें अतिरिक्त ट्यूशन व परिश्रम की भी आवश्यकता पड़ेगी।

और अधिक जानकारी के लिये आज ही हमारे ज्योतिषाचार्यों से परामर्श करें और पाएँ १०% की छूट

कन्या राशि के सामान्य गुण

भौतिक लक्षण कन्या राशि

मध्यम कद, काले बाल और आंख, त्वरित चुस्त चाल, वास्तविक आयु से कम के प्रतीत होते हैं, विकसित छाती, सीधी नाक, पतली और तीखी आवाज, धनुषाकार धनी भौंहें, गर्दन या जांधों पर निशान।

अन्य गुण :

बहुत बुद्धिमान, विश्लेषक, विलक्षण बुद्धि वाला अन्य की भावनाओं और त्रुटियों का निंदक। भाषाओं के ज्ञानी होते हैं और किसी प्रक्रिया को समझने में वैज्ञानिक दृष्टिकोण का उपयोग करते हैं। भावनाओं में बह जाते हैं। सोच समझ कर निर्णय लेते हैं। आत्मविश्वास की कमी, घबराये से रहते हैं। सुव्यवस्थित अपने विचार की बारीकियों को समझने में सक्षम होते हैं। स्वयं के स्वार्थ के प्रति जागरूक, मितव्ययी, कूटनीतिज्ञ, चतुर होते हैं। गृहसज्जा में निपुण, गणितज्ञ, परविद्या में रुचि होती है।

संभावित रोग कन्या राशि :

उदर रोगों से सावधान रहना चाहिए। पेचिश, टायफायड, पथरी आदि संभाव्य रोग है। विवाह में विलंब, वैवाहिक जीवन सुखी, संतान कम होती है। आय उत्तम, कार्य-व्यवसाय में सफलता, संपत्ति के मालिक होते हैं। नाममात्र की व्याधि होने पर भी डॉक्टर के पास चले जाते हैं। पृथ्वी तत्व की राशि होने के कारण बागवानी और खेती में रुचि लेते हैं। धन संचय में रुचि होती है।

20 से 25 वर्ष की आयु में सफल और साहसी होते हैं। 25 से 35 वर्ष की आयु में स्वयं का मकान होता है। 36 से 48 वर्ष कष्टप्रद होते हैं। 49 से 62 वर्ष सौभाग्यशाली होते हैं, अचानक लाभ होता है। 23 और 24वें वर्ष बहुत उत्तम रहते हैं जबकि 4, 16, 22, 36 और 55 वें वर्ष कष्टप्रद होते हैं। जीवन के अंतिम चरण में टी. बी. हो सकती है।

स्त्री राशि, मनोरंजन के स्थान, चारागाह, शुभ राशि, मध्यम कद शीर्षोदय राशि, पौधों वाली भूमि, कन्धों तथा भुजाओं का झुकना, सच्चा दयालुता, काले बाल, अच्छी मानसिक योग्यता, विधि अनुसार कार्य करने वाली तर्कशील होती है।

कन्या राशि के उपयुक्त व्यवसाय

लेखाकार, मनोचिकित्सक, क्लर्क, डॉक्टर, पायलट, संपादक और लेखक, स्टेशनरी की दुकान

कन्या राशि की मित्र राशि

मिथुन, वृषभ, तुला, मकर, कुंभ राशि

कन्या राशि का तत्व

पृथ्वी

कन्या राशि का संबद्ध चक्र

विशुद्ध

100% Secure Payment

100% Secure

100% Secure Payment (https)

High Quality Product

High Quality

100% Genuine Products & Services

Help / Support

Help/Support

Trust

Trust of 36 years

Trusted by million of users in past 36 years